विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 8 Pro को एक बार फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 27 Nov 2019 07:51 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 07:55 AM (IST)

Redmi Note 8 Pro को Amazon India Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा

Redmi Note 8 Pro को एक बार फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर्स
Redmi Note 8 Pro को एक बार फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8 Pro को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को Mi online store और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इस फोन को मुख्य फीचर्स की बात करें तो यह क्वाड रियर कैमरा के साथ आता है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक की रैम और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है।

Redmi Note 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 15,999 रुपये में आता है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन को गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन को Amazon India, Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑफर्स की बात करें तो Redmi Note 8 Pro खरीदने वाले यूजर्स को Axis बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, एयरटेल यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा No Cost EMI ऑफर भी उपलब्ध है।

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। इसे जल्द ही MIUI 11 अपडेट देने का दावा किया गया है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूसन 1080 x 2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसके साथ ही 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।