Move to Jagran APP

Redmi Note 8 में दिया जा सकता है 64MP कैमरा, जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 8 को जल्द ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के अधिकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 02:20 PM (IST)
Redmi Note 8 में दिया जा सकता है 64MP कैमरा, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 8 पिछले दिनों से चर्चा में बना हुआ था। अब कंपनी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के बारे में खुलासा किया है। Mi Fans द्वारा इस स्मार्टफोन के बारे में सवाल पूछने पर लू वीबिंग ने कहा कि हम इस स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि Redmi Note 8 में ज्यादा बेहतर फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी के जनरल मैनेजर की इस प्रतिक्रिया के बाद यह कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च डेट के बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

loksabha election banner

लू विबिंग ने इस स्मार्टफोन के किसी भी फीचर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन पिछले दिनों लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Redmi के अगले स्मार्टफोन में ISOCELL 64MP का कैमरा दिया जा सकता है। ऐसे में ये कयास लगाए जा सकते हैं कि Redmi Note 8 में इस कैमरे को फिट किया जा सकता है। इससे पहले भी हमने Redmi Note 7 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा देखा है और यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

ISOCELL Bright GW164MP सेंसर की बात करें तो इसमें पिक्सल मर्जिंग टेट्रासेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और यह रेमोसैक एल्गोरिदम पर काम करता है। इस कैमरा सेंसर की एक खासियत यह है कि इसमें लो लाइट में भी 16 मेगापिक्सल की तस्वीर क्लिक की जा सकती है। इसमें पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है और इसमें रियल टाइम HDR का इस्तेमाल किया गया है जो तस्वीर की कलर को ज्यादा बेहतर तरीके से निखारता है।

कैमरे फीचर के अलावा Redmi Note 8 में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसा कि हमने Redmi के पिछले लॉन्च स्मार्टफोन्स में क्विक चार्ज तकनीक को देखा है, ठीक उसी तरह इस मिड बजट रेंज स्मार्टफोन में भी क्विक चार्जिंग तकनीक को देखा जा सकता है। Redmi Note 8 को कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यूजर्स को Redmi के इस स्मार्टफोन के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

Redmi 6 सीरीज को भी Amazon से खरीदा जा सकता है। ये फोन्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं।Redmi 6 Pro को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi 6 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.