Redmi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: एक में 10,000 mAh बैटरी और कलर बदलने वाला डिजाइन
Xiaomi आज भारत में Redmi Note 17 Pro सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च कर रहा है, जिसमें Redmi ...और पढ़ें

Redmi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: एक में 10,000 mAh बैटरी और कलर बदलने वाला डिजाइन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi की पॉपुलर Redmi Note सीरीज में एक और बड़ा अपडेट होने जा रहा है। जी हां, कंपनी आज यानी 15 सितंबर को भारत में Redmi Note 17 Pro सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत नया Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max मॉडल पेश किया जाएगा। खास बात ये है कि सीरीज के टॉप मॉडल में 10,000 mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है।
बता दें कि कंपनी ने कुछ वक्त पहली ही इस सीरीज का स्टैंडर्ड Redmi Note 17 मॉडल लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के नए प्रो मॉडल्स लेकर आ रही है जो मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। चलिए पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...
Redmi Note 17 Pro सीरीज की लॉन्च डिटेल्स
Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी आज 15 सितंबर को भारत में 12 बजे लॉन्च करेगी। कंपनी ने कंफर्म किया है कि डिवाइस की सेल Amazon India के जरिए शुरू होगी। ये दोनों नए फोन Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Redmi Note 17 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होगी। सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 17 Pro Max में 10,000 mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 4 दिनों से ज्यादा का बैटरी बैकअप दे सकता है।
अगर कंपनी का ये दावा रियल लाइफ यूज में भी सही साबित हो जाता है, तो Redmi Note 17 Pro Max बैटरी बैकअप के मामले में अपने सेगमेंट के सबसे खास स्मार्टफोन्स में से एक बन जाएगा।
स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेंगे
परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइस में अलग-अलग स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिलेंगे। जहां Redmi Note 17 Pro में स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 17 Pro Max में स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
दोनों प्रोसेसर डेली यूज, मल्टीटास्किंग और नॉर्मल गेमिंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दे सकते हैं। हालांकि फोन की असली परफॉर्मेंस का पता रिव्यू के बाद ही चलेगा। इसके अलावा Redmi Note 17 Pro सीरीज में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी सुरक्षा रेटिंग मिलेगी। डिवाइस को को TÜV SÜD 5-Star टाइटन क्वालिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
कलर बदलने वाला डिजाइन
इतना ही नहीं Redmi Note 17 Pro Max का डिजाइन भी काफी ज्यादा खास होने वाला है। डिवाइस को ‘Secret Sunrise’ कलर में पेश किया जाएगा और इसके रियर पैनल पर फोटोक्रोमिक मटेरियल देखने को मिलेगा।
यही फोटोक्रोमिक मटेरियल लाइट के हिसाब से अपना कलर चेंज करेगा। दूसरी तरफ Redmi Note 17 Pro में लैवेंडर कलर देखने को मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर होंगे।
यह भी पढ़ें- 10000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 8GB RAM, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले
