विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Redmi के 9,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:00 AM (IST)

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी की सेल 17 सितंबर से अमेजन पर शुरू हो रही है, जिसमें बैंक ऑफर्स के ...और पढ़ें

Redmi के 9,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Redmi के 9,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने बीते दिन 15 सितंबर को अपनी Note 17 Pro सीरीज के तहत दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 17 Pro और Pro Max मॉडल को पेश किया है। वहीं अब सीरीज के प्रो मॉडल की सेल कल यानी 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। फोन को आप Amazon के जरिए खरीद सकेंगे। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन Cloud Blue, Purple Vibe और Stealth Black ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Redmi Note 17 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Redmi Note 17 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर SBI, Axis Bank और IDFC First Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।

बैंक ऑफर्स के बाद फोन की कीमत 128GB वाले वैरिएंट के लिए 33,999 रुपये हो जाएगी, जबकि फोन के 256GB वाले वैरिएंट की कीमत बीच कम होकर सिर्फ 36,999 रुपये रह जाएगी। बैंक ऑफर्स के साथ डिवाइस को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 12-बिट कलर डेप्थ, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में HDR10+, Dolby Vision और 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

फोन में Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 है। कंपनी फोन के लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है।

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। डिवाइस में 8GB तक रैम और 8GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिल रहा है जिससे फोन में कुल 16GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग भी मिल रही है।

Redmi Note 17 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इस नए रेडमी फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी है। साथ ही इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और USB Type-C जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: एक में 10,000 mAh बैटरी और कलर बदलने वाला डिजाइन