विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 19,999 रुपये में Redmi का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

Published: Tue, 06 Jan 2026 12:47 PM (IST)

रेडमी ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट ...और पढ़ें

सिर्फ 19,999 रुपये में Redmi का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

सिर्फ 19,999 रुपये में Redmi का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स 

HighLights

  1. Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च हुआ।

  2. इसमें 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट है।

  3. शुरुआती कीमत ₹19,999, बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi Note 15 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। यह हैंडसेट Redmi Note 14 5G का सक्सेसर है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये डिवाइस पिछली जेनरेशन की तुलना में 30 परसेंट ज्यादा फास्ट मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस दे सकता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 108-मेगापिक्सल का कैमरा है। चलिए पहले डिवाइस की कीमत जानें।

Redmi Note 15 5G की कितनी है कीमत?

  • Redmi Note 15 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये
  • Redmi Note 15 5G के 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन मॉडल के लिए 21,999 रुपये

बता दें कि इसमें 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है। Axis, ICICI बैंक और SBI कार्ड ट्रांज़ैक्शन पर भी आप 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। Redmi बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के दो महीने का YouTube Premium भी ऑफर कर रहा है। तीन महीने का Spotify Premium Standard और 6 महीने का Google One एक्सेस भी मिल रहा है।

Redmi Note 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में आपको 6.77-इंच (1,080 x 2,392 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

डिवाइस में डुअल-सिम, Android 15-बेस्ड HyperOS 2 मिलता है। फोन चार साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रहा है। ब्रांड का दावा है कि इस हैंडसेट को जल्द ही Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 का OTA अपडेट भी मिलने वाला है। डिवाइस के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी मिल रही है।

Redmi Note 15 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। डिवाइस के रियर कैमरे से आप 4K 30 fps तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। हैंडसेट में 5,520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में LG, Sony और Samsung भी