Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Redmi Note 12 Pro 5G की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन आ रहा है भारत में

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 07:10 PM (IST)

    Redmi Note 12 Pro 5G चीन की कंपनी शाओमी अपने 2 नए स्मार्टफोन भारत में पेश करने जा रही है। कंपनी ने अब खुद फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। जानिए कब पेश होने जा रहे हैं ये दो स्मार्टफोन।

    Hero Image
    Redmi Note 12 Pro 5G photo credit - Jagran English

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi ने अपनी Redmi Note 12 Pro सीरीज को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस सीरीज से कंपनी 2 नए स्मार्टफोन पेश करेगी जिनमें Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब आएंगे Redmi के ये नए फोन

    कंपनी ने भारत में मौजूद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट Redmi India से ट्वीट कर इस सीरीज की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। रेडमी भारत में 5 जनवरी 2023 को Redmi Note 12 Pro 5G को लॉन्च करेगा। इसी के साथ कंपनी सीरीज का दूसरा मॉडल Redmi Note 12 Pro+ 5G भी पेश कर सकती है।

    Flipkart पर उपलब्ध होंगे

    इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही फ्लिपकार्ट पर इसके कुछ फीचर्स भी लिस्ट हो गए हैं, जो बताता है कि Redmi Note 12 Pro सीरीज के स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।

    चीन वाले मॉडल ही भारत आएंगे

    Redmi Note 12 Pro सीरीज चीन में पहले ही पेश हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में पेश हुए फीचर्स वाले ही Redmi Note 12 Pro 5G को भारत में भी लाया जाएगा।

    Redmi Note 12 Pro के संभावित फीचर्स

    • प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
    • कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें Sony IMX766 का 50 MP का मेन OIS(ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) बैक कैमरा हो सकता है। इसके अलावा सेटअप में 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
    • डिस्प्ले- इस फोन की 6.67 इंच की स्क्रीन से OLED डिस्प्ले फुल HD+ resolution के साथ मिल सकता है। इसके साथ फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है।
    • बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी मिल सकती है, जिसके लिए 67 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है।
    • रैम और मेमोरी- रेडमी के इस फोन में 12 GB रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है।

    Redmi Note 12 Pro+ के संभावित फीचर्स

    Redmi Note 12 Pro+ में भी कई अच्छे फीचर्स मौजूद रह सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में रेडमी पहली बार 200 MP का मेन बैक कैमरा दे सकता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर लगा हो सकता है। इस फोन में कंपनी 120 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे सकता है। इसके अलावा फोन में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमोस का फीचर भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Infinix Zero Ultra 5G भारत में हुआ लॉन्च, 12 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज, जानिए फीचर्स और कीमत