Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडवांस फीचर वाला Redmi का ये शानदार फोन मिल रहा बेहद सस्ता, हजारों की छूट का उठा सकते हैं फायदा

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 05:30 PM (IST)

    Redmi Note 12 5G एक नया 5G Smartphone खरीदने का प्लान बना रहे हैं ये खबर आपके लिए नई जानकारी वाली हो सकती है। आप Redmi Note 12 5G को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी में फोन सस्ता में मिल रहा है। (फोटो- अमेजन)

    Hero Image
    Redmi Note 12 5G Online Deal Bumper Discount, Pic Courtesy- Amazon

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपकी जानकारी वाला हो सकता है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए समय-समय पर डील लाई जाती हैं। डील का फायदा उठा कर स्मार्टफोन की खरीदारी ऑनलाइन कुछ कम दाम पर की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा ही मौका रेडमी के एक 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा है। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो रेडमी के Redmi Note 12 5G पर डील का फायदा उठा सकते हैं।

    कितने रुपये का मिल रहा डिस्काउंट

    दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन Redmi Note 12 5G पर एक शानदार डील ऑफर कर रहा है। Redmi Note 12 5G का यह डिवाइस तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। कंपनी का ये डिवाइस 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है।

    हम यहां 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट पर दिए जा रहे ऑफर की जानकारी दे रहे हैं। कंपनी का ये वेरिएंट 21,999 रुपये की कीमत पर आता है, लेकिन अमेजन से खरीदारी करते हैं डिवाइस को आप 9 प्रतिशत की छूट पर 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, डिवाइस पर आप बैंक ऑफर में 1,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

    क्या मिलते हैं फीचर्स

    Redmi Note 12 5G के फीचर्स की बात करें तो फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 1200nits पीक ब्राइटनेस फीचर के साथ आता है।

    फोन Snapdragon 4 Gen1 6nm Octa-core 5G प्रोसेसर के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा की बात करें तो डिवाइस 48MP AI ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 5000mAh की लार्ज बैटरी मिलती है।

    डिस्क्लेमर- Redmi Note 12 5G पर आर्टिकल में बताया गया ऑफर खबर लिखने के दौरान का है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर डील्स में बदलाव होता रहता है। ऐसे में ग्राहक को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही खरीदारी की सलाह दी जाती है।