Redmi K20 Series का पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट कल भारत में हो सकता है लॉन्च
Xiaomi अब Redmi K20 सीरीज के व्हाइट कलर विकल्प के आने को लेकर टीज कर रहा है। Redmi K20 Pro को कुछ समय पहले समर हनी व्हाइट कलर का विकल्प मिला था।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अब Redmi K20 सीरीज के व्हाइट कलर विकल्प के आने को लेकर टीज कर रहा है। Redmi K20 Pro को कुछ समय पहले समर हनी व्हाइट कलर का विकल्प मिला था। इस नए कलर विकल्प को भारतीय बाजार में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। Mi India द्वारा रिलीज किए गए नए टीजर प्सतर से पता चलता है की Redmi K20 सीरीज को नया पर्ल व्हाइट कलर विकल्प मिल सकता है। इसे देश में कल से उपलब्ध कराया जा सकता है।
Redmi India ने ट्विटर पर अपने आने वाले Redmi K20 सीरीज के कलर विकल्प का टीजर पोस्टर रिलीज किया है। इस टीजर पोस्टर में व्हाइट कलर दिख रहा है और बीच में पर्ल दिख रहा है। पर्ल में लिखा है- “The white will be here tomorrow, see you then.” इससे पता लगता है की Redmi K20 और Redmi K20 Pro को नए पर्ल व्हाइट कलर विकल्प में उपलब्ध कराया जाएगा और नए कलर मॉडल की कल घोषणा की जाएगी। हालांकि, इस कलर विकल्प के नाम की घोषणा यही कंपनी ने नहीं की है और हिंट के आधार पर फिलहाल केवल अनुमान लगाया जा रहा है।
Xiaomi ने Redmi K20 Pro को पहले से ही समर हनी व्हाइट कलर विकल्प में चीन में कुछ महीने पहले लांच किया था, लेकिन टीजर के फ़ोन का कलर थोड़ा सा अलग लग रहा है। ऐसा भी हो सकता है की ये वही कलर विकल्प हो और अब भारत में इसे उपलब्ध कराया जा रहा हो। Xiaomi अक्सर अपने होम बाजार से बाहर फ़ोन के कलर विकल्प का नाम बदल देता है। शायद Redmi K20 के मामले में भी ऐसा हो रहा हो। चीन में, Redmi K20 Pro को ही नया व्हाइट कलर विकल्प मिला है और Redmi K20 अभी भी सिर्फ कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू विकल्प में उपलब्ध है। भारत में भी ऐसा ही होगा या कंपनी Redmi K20 और Redmi K20 Pro दोनों के लिए नए कलर विकल्प उपलब्ध करवाएगी, अभी इसे लेकर कुछ साफ नहीं है।