विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब और भी कम कीमत में मिलेगा Redmi Go, जानें नई कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 24 Jan 2020 08:19 AM (IST)

XiaomiMi A3 और Xiaomi Redmi K20 के साथ Redmi Go की कीमतों भी कम की गई है। जानें अब कितने में मिलेगा फोन

अब और भी कम कीमत में मिलेगा Redmi Go, जानें नई कीमत
अब और भी कम कीमत में मिलेगा Redmi Go, जानें नई कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Mi A3 और Xiaomi Redmi K20 के साथ-साथ Redmi Go की कीमतों में भी कटौती की है। इस फोन को अब 4,299 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो बजट सेगमेंट के यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन की टैगलाइन Aapki Apni Duniya दिया है।

जानें Redmi Go की नई कीमत: इस फोन के 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi Go के फीचर्स: इसमे 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1280 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड के साथ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड गो एडिशन पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है।

इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट+ माइक्रोएसडी स्लॉट मौजूद है। यह फोन 4G VoLTE स्पोर्ट करता है। साथ ही ब्लूटूथ v4.1, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, वाई-फाई, और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

वहीं, इससे पहले कंपनी ने अपने पहले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro की कीमत में कटौती की घोषणा की थी। इसकी कीमत को पिछले महीने भी कम किया गया था। इसके अलावा कंपनी के स्टॉक एंड्रॉइड पर आधारित स्मार्टफोन Mi A3 की नई कीमत की भी घोषणा की गई है। यहां जानें इनकी नई कीमत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।