Redmi Book 14 2027 और Book 16 2027 लैपटॉप Intel Core 7 प्रोसेसर और 72Wh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Redmi ने चीन में अपनी नई Redmi Book 2027 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Redmi Book 14 और Redmi Book 16 शामिल हैं।

Redmi Book 2027 सीरीज लॉन्च
HighLights
Redmi Book 2027 सीरीज चीन में लॉन्च हुई।
Intel Core 7 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ।
14 और 16 इंच डिस्प्ले विकल्प उपलब्ध हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Book 2027 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है। Xiaomi के सब-ब्रांड ने दो लैपटॉप Redmi Book 14 2027 और Redmi Book 16 2027 लॉन्च किए हैं। रेडमी का यह फोन चार कलर ऑप्शन और दो कॉन्फीग्रेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Book 2027 सीरीज को Intel Core 7 प्रोसेसर और Intel Graphics चिप, 16GB की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ लाया गया है। रेडमी के दोनों लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।
Redmi Book 14 2027 और Redmi Book 16 2027 की कीमत
- Redmi Book 14 2027 लैपटॉप के बेस C5-320 को चीन में CNY 6,799 (करीब 97,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही हायर-एंड C7-350 वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (करीब 1,14,000 रुपये) है।
- Redmi Book 16 2027 का बेस वेरिएंट C5-320 मॉडल की कीमत CNY 6,999 (करीब 1,00,000 रुपये) है। वहीं, टॉप-ऑफ द लाइन मॉडल C7-350 की कीमत CNY 8,799 (करीब 1,26,000 रुपये) है।
दोनों लैपटॉप की चीन में सेल 3 नवंबर से शुरू होगी। इन्हें शाओमी ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Redmi Book 14 2027 को Moonlight Silver, Nebula Purple, Sea Breeze Blue, और Space Gray कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Redmi Book 16 2027 को दो कलर Moonlight Silver और Space Gray में पेश किया गया है।
Redmi Book 14 2027 और Redmi Book 16 2027 की खूबियां
Redmi Book 2027 सीरीज Windows 11 पर रन करते हैं। Redmi Book 14 2027 में 14-inch 2.8K (2,880 x 1,800 pixels) डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10, पिक्सल डेन्सिटी 243 ppi और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Redmi Book 16 2027 की बात करें तो इसमें 16-इंच 2.8K (2,560 x 1,600 pixels) डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो, सर्टिफिकेशन, पीक रिफ्रेश रेट जैसे स्पेक्स Book 14 2027 मॉडल जैसे ही है। हालांकि, पिक्सल डेन्सिटी 189 ppi और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की है।
Redmi Book 16 2027 और Redmi Book 14 2027 दोनों ही लैपटॉप Intel Core 7 350 प्रोसेसर, 16GB की LPDDR5x RAM, 1TB की SSD स्टोरेज और Intel Graphics चिप के साथ आते हैं। दोनों के बेस वेरिएंट लैपटॉप मॉडल Intel Core 5 320 प्रोसेसर, 16GB की LPDDR5x RAM, 512GB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। इनमें भी Intel Graphics चिप दिया गया है। टॉप C5-320 मॉडल की पीक क्लॉक स्पीड 4.8GHz तक और बेस C7-350 मॉडल की पीक क्लॉक स्पीड 4.6GHz की है।
Redmi Book 14 2027 और Redmi Book 16 2027 दोनों मॉडल में 72Wh की बैटरी मिलती है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों लैपटॉप में दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, एक HDMI 2.1 TMDS पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इनमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 भी दिया गया है। Redmi Book 2027 सीरीज में 720p वेबकैम और डुअल 2W स्पीकर सेटअप दिया गया है। रेडमी के Book 16 2027 का साइज 504 x 75 x 324mm और वजन 1.56kg है। Book 14 2027 का साइज 461 x 75 x 296mm और वजन 1.28kg ग्राम है।
