Redmi के Open-Ear ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी लाइफ और AI नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स
रेडमी ने अपने नए ओपन-ईयर ईयरबड्स Redmi Clip Neo लॉन्च किए हैं, जिनमें 12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर और AI नॉइज रिडक्शन ...और पढ़ें

Redmi के Open-Ear ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी लाइफ और AI नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने हाल ही में अपना नया Redmi K100 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ अपने नए ईयरबड्स भी लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें कंपनी ने Redmi Clip Neo के नाम से पेश किया है। इन क्लिप-ऑन ओपन-ईयर ईयरबड्स में 12mm के डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर मिल रहे हैं।
बड्स में AI नॉइज रिडक्शन और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होने की सुविधा भी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि बड्स चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकते हैं। चलिए पहले इनकी कीमत जान लेते हैं...
Redmi Clip Neo की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो चीन में Redmi Clip Neo की कीमत 399 CNY यानी लगभग 38,000 रुपये है और ये ब्लैक और वाइट कलर में आते हैं।
Redmi Clip Neo के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Clip Neo में 12mm के डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर देखने को मिल रहे हैं। साथ ही ये सिंगल-मैग्नेटिक ड्राइवर की तुलना में 40 परसेंट ज्यादा तेज आवाज ऑफर करते हैं। इनमें डिस्टॉर्शन को कम करने के लिए डायमंड जैसी कार्बन कोटिंग भी दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो बड्स में बास कंपनसेशन, चार प्रीसेट इक्वलाइजर मोड, एक कस्टम 10-बैंड इक्वलाइजर और क्लियर कॉल के लिए डुअल माइक्रोफोन के साथ AI नॉइज रिडक्शन भी मिल रहा है जो इन्हें और खास बना रहा है।
सुपर शियाओ AI
खास बात ये है कि इन ईयरबड्स में म्यूजिक, कॉल और वॉयस असिस्टेंट के लिए अलग से कस्टमाइज किए जा सकने वाले बटन कंट्रोल भी मिल रहे हैं। शाओमी का 'सुपर शियाओ AI' आपके सवालों के जवाब दे सकता है और किसी खास ट्रिप को प्लान करने में हेल्प कर सकता है। जबकि 'हाइपर OS' इंटीग्रेशन की हेल्प से यूजर्स अपने स्मार्ट होम डिवाइस को भी इससे कंट्रोल कर सकते हैं।
इन-बिल्ट लोकेशन फीचर भी
ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4, SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट भी मिल रहा है। बड्स को आप एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और इसकी रेंज 10 मीटर तक बताई गई है। ये ईयरबड्स सुनने के वक्त और आस-पास के शोर के लेवल को भी ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही बड्स में एक इन-बिल्ट लोकेशन फीचर भी मिल रहा है, जो मैप और साउंड अलर्ट की हेल्प से ईयरबड्स को ढूंढ़ने में हेल्प कर सकता है।
Redmi Clip Neo की बैटरी
बैटरी की बात करें तो बड्स एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं और चार्जिंग केस के साथ ये टाइम 32 घंटे तक हो जाता है। हर ईयरबड में 46mAh की बैटरी मिल रही है, जबकि 520mAh वाले केस में USB टाइप-C चार्जिंग भी मिल रहा है।
