यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
5000mAh बैटरी और 3 कैमरे वाले Redmi 9 की सेल आज, कीमत 10 हजार रुपये से है कम
Redmi 9 स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकेगा।फोन तीन कलर ऑप्शन Sporty Orange Carbon Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की खरीद पर भारी डिस्काउंट समेत कई तरह के ऑफर दिये जा रहे हैं।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Xiaomi की तरफ से बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को बिक्री के लिए फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया गया है। फोन को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकेगा।फोन तीन कलर ऑप्शन Sporty Orange, Carbon Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की खरीद पर भारी डिस्काउंट समेत कई तरह के ऑफर दिये जा रहे हैं।
कीमत और ऑफर
Redmi 9 स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। वही Redmi 9 स्मार्टफोन का 4GB रैम + 128GB स्टोरेज 9,999 रुपए में आएगा। फोन को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर खरीद पर 5% कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। वही HSBC कैशबैक कार्ड पर 5% इंस्टैंट कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। फोन को 424 रुपये नो-कॉस्ट EMI पर खरीद जा सकेगा।
Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन
Redmi 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है।
Redmi 9 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का सेंसर है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi 9 की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी ने Redmi 9 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 196 ग्राम है।