विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5020mAh बैटरी और 5 कैमरे वाले Redmi 9 Prime की सेल आज, सस्ते में फोन खरीदने का होगा मौका

By Renu YadavEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2020 06:32 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 09:45 AM (IST)

फोन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले के साथ ही पांच कैमरे मिलेंगे। MediaTek Helio G80 चिपसेट पर पेश किया गया।

5020mAh बैटरी और 5 कैमरे वाले Redmi 9 Prime की सेल आज, सस्ते में फोन खरीदने का होगा मौका
5020mAh बैटरी और 5 कैमरे वाले Redmi 9 Prime की सेल आज, सस्ते में फोन खरीदने का होगा मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Redmi 9 Prime स्मार्टफोन की सेल आज यानी 24 अगस्त की दोपहर 12 बजे होगी। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Mi.com से खरीदा जा सकेगा। फोन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले के साथ ही पांच कैमरे मिलेंगे। MediaTek Helio G80 चिपसेट पर पेश किया गया। 

कीमत और उपलब्धता

Redmi 9 Prime को भारत में बजट रेंज सेगमेंट के तहत लॉन्च किया गया है और इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपए है। जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। बता दें इससे पहले Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को Amazon Prime Day सेल में 6 अगस्त से 12 अगस्त तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को फ्लैश सेल में 18 अगस्त 2020 को उपलब्ध कराया गया था। 

स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi 9 Prime में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मौजूद हैंं। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन एंड्राइड 10 ओएस के साथ MIUI 11 पर काम करता है। Redmi 9 Prime में फोटोग्राफी के लिए कुल पांच कैमरे मौजूद हैंं। इसमें क्वाड रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ ​सेंसर मिलेगी, जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है। 

Written By - Saurabh Verma

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।