यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Redmi 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
अगर आप Redmi 8 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर आयोजित की जाएगी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले भारतीय मार्केट में Redmi 8 लॉन्च किया था। यह कंपनी के Redmi 7 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। अगर फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ड्यूल-कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। बजट सेगमेंट में इस फोन की टक्कर Realme 5 और Samsung Galaxy M20 से होगी। अगर आप Redmi 8 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर आयोजित की जाएगी।
Redmi 8 की कीमत और ऑफर्स: इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसे आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सैफायर ब्लू कलर में वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।
ऑफर्स की बात करें तो फोन पर 7,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यूजर्स को यह फोन मात्र 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर यूजर्स को 5 फीसद का अलटीमेट कैशबैक भी दिया जाएगा। इसके अलावा Axis Bank Buzz Credit Card से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा।
Redmi 8 के फीचर्स: फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मौजूद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन P2i स्पलैश रेस्सिटेंट है। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।