विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000mAh बैटरी से लैस Redmi 8 की सेल Flipkart पर शुरू, पढ़ें डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 06 Nov 2019 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 12:34 PM (IST)

Redmi 8 ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कर दिया गया है। इसकी कीमत 7999 रुपये से शुरू होती है

5000mAh बैटरी से लैस Redmi 8 की सेल Flipkart पर शुरू, पढ़ें डिटेल्स
5000mAh बैटरी से लैस Redmi 8 की सेल Flipkart पर शुरू, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Redmi 8 लॉन्च किया था। इस फोन को फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन Redmi 7 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन को ड्यूल-कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस फोन की टक्कर मार्केट में Realme 5 और Samsung Galaxy M20 से होगी। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi 8 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन का पहला वेरिएंट 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। यह इसकी कीमत 7,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इसे ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सैफायर ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Redmi 8 का Flipkart Axis Bank Buzz Credit Card से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। साथ ही इसे नो कॉस्ट ईएमआई पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन के साथ 1 साल की ब्रांड वारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा 7,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Redmi 8 के फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन P2i स्पलैश रेस्सिटेंट फीचर से लैस है। इसमें गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी उपलब्ध कराई गई है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।