विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi 6A का हुआ प्राइस कट, केवल 5999 रुपये में खरीद सकते हैं फोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 11:34 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:26 AM (IST)

पिछले महीने ही Redmi 6A की कीमतें 600 रुपये तक बढ़ा दी गई थी

Redmi 6A का हुआ प्राइस कट, केवल 5999 रुपये में खरीद सकते हैं फोन
Redmi 6A का हुआ प्राइस कट, केवल 5999 रुपये में खरीद सकते हैं फोन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 6A की कीमत में कमी की है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही Redmi 6A की कीमतें 600 रुपये तक बढ़ा दी गई थी। एक बार फिर से इस फोन की कीमत कम की गई है। वहीं, शाओमी ने अपने सब ब्रांड Poco के गेमिंग स्मार्टफोन Poco F1 की कीमत में भी 1,000 रुपये की कमी की है। Poco F1 को अब भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

Redmi 6A के फीचर्स और कीमत

Redmi 6A के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इस फोन को आप 5,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की सेल आज अमेजन और मी स्टोर पर आयोजित की जा रही है। Redmi 6A के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.45 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। फोन 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ड्यूल 4G VoLTE अपडेट

शाओमी के एक और बजट स्मार्टफोन Redmi 5 के लिए ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट अपडेट जारी कर दिया गया है। शाओमी ने MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट रोल आउट किया है। इस अपडेट के बाद से इस बजट फोन में यूजर्स को ड्यूल 4G VoLTE का लाभ मिलेगा। इसके अलावा Poco F1 यूजर्स के लिए MIUI 10.1 अपडेट रोल आउट किया जा रहा है। इस अपडेट के बाद से यूजर्स को Android 9 Pie का इंटरफेस मिलेगा। Poco F1 के अलावा Mi A1 के लिए भी ड्यूल 4G VoLTE और Android 9 Pie का अपडेट रोल आउट किया जा रहा है। शाओमी ने Redmi 6 Pro, Redmi Y2, Mi Max 2 और Redmi Note 5 के लिए भी ड्यूल 4G VoLTE अपडेट रोल आउट किया है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Play 24 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Airtel का नया प्लान लॉन्च, 48 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा डाटा और कॉलिंग

Instagram में जोड़ा गया WhatsApp वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।