Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi 11A जल्द होने वाला है लॉन्च, मिल सकती है 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज, जानिये सभी संभावित फीचर्स

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 11:53 AM (IST)

    चीनी कंपनी अपने नए फोन Redmi 11A को अब जल्द लॉन्च करने वाली है। यह पहले चीन में लांच होगा और उसके बाद भारत और अन्य बाजारों में। जानिये रेडमी के इस स्मार्टफोन के लांच से पहले ही सभी लीक फीचर्स।

    Hero Image
    Redmi smartphone photo credit - Redmi India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अपने सब ब्रांड से जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Redmi 11A लांच कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को चीन के Tenaa और भारत के BIS (Bureau of Indian Standards) के बाद फोन को अब सिंगापुर के IMDA डेटाबेस पर भी देखा गया है। इन सबसे पता चलता है कि यह फोन चीन के बाद भारत और सिंगापुर में भी जल्द लांच होने वाला है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये फोन के लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi 11A के संभावित फीचर्स

    • डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 720 x 1,650 पिक्सेल का resolution हो सकता है। प्रोसेसर- कंपनी इस फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है।
    • रैम और मेमोरी- कंपनी नए रेडमी फोन को एक साथ कई वेरिएंट में लांच कर सकती है। इनमें 2 GB रैम 32 GB स्टोरेज, 4 GB रैम 64 GB स्टोरेज, 6 GB रैम, 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम,128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 512 GB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज का भी विकल्प मिल सकता है।
    • कैमरा- रिपोर्ट के अनुसार यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का मिल सकता है। तो वहीं फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
    • बैटरी- इस फोन में 4,900 mAh की बैटरी मिल सकती है।
    • अन्य फीचर्स- इस फोन का वजन 192 ग्राम हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में ब्लूटूथ, वाई फाई, डुअल सिम,फिंगर प्रिंट सेंसर जैसे सभी फीचर्स के होने की उम्मीद हैं।

    फोन के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताए गए हैं। शाओमी ने अभी तक खुद फोन के किसी भी फीचर या इसके लांच की कोई जानकारी नहीं दी है। इसी तरह फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन फोन के लांच के बाद ही इसके सटीक फीचर्स और कीमत का पता चल पाएगा।

    कंपनी का वर्तमान में Redmi 10A Sport फोन आता है। नया Redmi 11A पुराने फोन की जगह ले सकता है।

    Redmi 10A Sport के फीचर्स पर एक नज़र

    • मेमोरी- इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 512 GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
    • डिस्प्ले- इस फोन में 6.53 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1600 × 720 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। फोन में 400 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    • प्रोसेसर- इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है।
    • कैमरा- इस फोन में 13 MP का सिंगल बैक कैमरा मिलता है। तो वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
    • बैटरी- इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है साथ ही इसमें 10 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
    • ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है।
    • अन्य फीचर्स- इस फोन में 4G नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, माइक्रो USB और 3.5 mm जैक जैसे सभी फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Redmi K50i 5G पर सिर्फ यहां मिल रही है भारी छूट, जानिए फोन के ऑफर के बार में