Realme XT यूजर्स को मिला Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट, फोन में शामिल होंगे नए फीचर्स
Realme XT स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android 10 पर आधारित Realme UI का अपडेट रोलआउट कर दिया गया है जिसके बाद फोन में कई नए फीचर्स की उपलब्ध होंगे
नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक डेस्क। Realme ने आखिरकार भारत में अपने स्मार्टफोन Realme XT के लिए Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इस अपडेट को अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद आपको कई खास व नए फीचर्स उपलब्ध होंगे जिनकी मदद से फोन का इस्तेमाल बेहद रोचक और आसान हो जाएगा। भारतीय यूजर्स के लिए जारी किए गए नए अपडेट में एंड्राइड सिक्योरिटी पैच 2020 भी उपलब्ध होगा।
Realme XT के लिए जारी किया गया अपडेट RMX1921EX_11_C.01 वर्जन के साथ आता है। इसका साइज 2.85GB है और इस डाउनलोड करने के बाद यूजर्स नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अपडेट के बाद Reliance JIO यूजर्स को आ रही VoLTE कॉल ड्रॉप की समस्या भी ठीक हो जाएगी। इसके अलावा अपडेट के साथ मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन गेस्चर 3.0 और एक नया फोकस मोड प्राप्त होगा।
अपडेट में तीन उंगली से स्क्रीनशॉट लेने वाले फीचर में भी सुधार किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को यूआई आईकॉन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नए अपडेट में रेंडम MAC एड्रेस जनरेटर नामक फीचर भी दिया गया है। यह फीचर्स फोन में पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क को कनेक्ट करने पर सिक्योरिटी के लिए एक रेंडम MAC एड्रेस डालने के लिए कहता है और आपको फोन को सिक्योर करता है।
Realme XT के लिए जारी किए गए नया अपडेट यूजर्स को ओटीए के लिए जरिए मिलना शुरू हो गया है। अगर आपको अपडेट के लिए नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप मैनुअली इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर नए अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें। इसके बाद आप Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट में उपलब्ध होने वाले फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे।