विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme XT की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 07 Oct 2019 08:04 AM (IST)

Realme XT को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com पर फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा

Realme XT की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स
Realme XT की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ ही समय पहले अपना XT हैंडसेट लॉन्च किया था। Realme XT को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ वहीं, तीसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com पर फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इस फोन को दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे।

Realme XT की कीमत और ऑफर्स: जैसा कि हमने आपको बताया इस फोन के तीन वेरिएंट्स हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। दूसरे 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, तीसरे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। Realme XT पर कुछ बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। इसके अलावा HDFC बैंक के डेबिट कार्ड पर 10 फीसद का कैशबैक और Citi बैंक के कार्ड्स पर 10 फीसद की इंस्टैंट सेविंग ऑफर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलाव भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं। इस फोन को पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। तीनों ही वेरिएंट्स पर 11,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Realme XT के फीचर्स: इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।