विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme X2 का नया वेरिएंट आज रात 8 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

By Renu YadavEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2020 05:24 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 04:40 PM (IST)

Realme X2 को भारतीय बाजार में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध करा दिया गया है। जो ​कि आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme X2 का नया वेरिएंट आज रात 8 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Realme X2 का नया वेरिएंट आज रात 8 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में Realme X2 का नया स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। जो कि आज यानि 21 जुलाई से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नए वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था लेकिन सेल से एक दिन पहले इसकी कीमत को स्पष्ट कर दिया गया है। यूजर्स इस स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। Realme X2 का नया वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जहां यह नोटिफाई मी विकप्ल के साथ लिस्ट हो गया है। इस स्मार्टफोन की सेल आज राज 8 बजे शुरू होगी। 

बता दें कि Realme X2 नए वेरिएंट को मिलाकर भारत में अब कुल चार स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन पर्ल ब्लू, पर्ल ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। 

Realme X2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme X2 में यूजर्स को 2340x1080 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.4 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और इसे Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर पर पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 30W VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी मिलेगी। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2MP के दो अन्य लेंस दिए गए हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। 

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।