विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme X को ₹17,000 की बजाय ₹1,499 में खरीदने मौका, शुरू हुई फ्लैश सेल

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 30 Jul 2019 02:03 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 12:03 PM (IST)

Realme X की अगली फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com पर आयोजित की गई है

Realme X को ₹17,000 की बजाय ₹1,499 में खरीदने मौका, शुरू हुई फ्लैश सेल
Realme X को ₹17,000 की बजाय ₹1,499 में खरीदने मौका, शुरू हुई फ्लैश सेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ ही समय पहले अपना नया हैंडसेट लॉन्च किया था। Realme X की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com से खरीदा जा सकता है। इसे पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास अच्छा मौका है।

Realme X की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। आपको बता दें कि ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट से फोन खरीदने पर जियो यूजर्स को 7,000 रुपये के बेनिफिट्स दिए जाएंगे। साथ ही MobiKwik ms 10 फीसद का SuperCash दिया जाएगा।

Flipkart पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, HDFC बैंक डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा Axis Bank बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। इसके दोनों वेरिएंट्स पर क्रमश: 15,500 रुपये और 17,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन यूजर्स क्रमश: 1,499 रुपये और 2,099 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme के दूसरे स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Realme 2 Pro और Realme U1 मिड रेंज के एक बेहतर स्मार्टफोन माने जाते हैं। इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

Realme X के फीचर्स: इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 पर काम करता है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल AI पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें Sony IMX471 लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही ड्यूल रियर कैमरा भी दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, इसका दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट पैनल में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंस सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3765 बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में पूरे दिन काम करने में सक्षम है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Realme 3 Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी Realme 3 को खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहां

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।