विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme Q सीरिज 5 सितम्बर को होगी लॉन्च, क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आएगी डिवाइस

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 28 Aug 2019 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 12:43 PM (IST)

Realme ने आधिकारिक तौर से यह कन्फर्म कर दिया है की Realme नई Q Series के फोन्स चीन में 5 सितम्बर को लेकर आ रही है

Realme Q सीरिज 5 सितम्बर को होगी लॉन्च, क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आएगी डिवाइस
Realme Q सीरिज 5 सितम्बर को होगी लॉन्च, क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आएगी डिवाइस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme पिछले कुछ दिनों से अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग को लेकर टीज कर रहा था। कंपनी ने इस नए लॉन्च को लेकर कुछ हिंट्स भी दिए थे और Q अक्षर पर जोर दिया था। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर से यह कन्फर्म कर दिया है की Realme नई Q Series के फोन्स चीन में 5 सितम्बर को लेकर आ रहा है। हालांकि, Realme Q के सीरीज के फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं है। Realme के एक एग्जीक्यूटिव ने यह जरूर कन्फर्म किया है की कंपनी चीन में 5 सितम्बर को 4 नई डिवाइसेज लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Realme, Weibo पर अपने अपकमिंग लॉन्च को लेकर काफी समय से हिंट दे रही थी। अब तक यह साफ़ नहीं था की कंपनी इस इवेंट में किन डिवाइसेज को पेश करने वाली है। अब Realme ने Weibo पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें यह कन्फर्म किया गया है की 5 सितम्बर को नई Q सीरीज के फोन्स आएंगे। अभी के लिए, आने वाले फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ भी नहीं पता है। कल यानी 27 अगस्त को कंपनी ने Realme XT 64MP स्मार्टफोन की पहले आधिकारिक इमेज शेयर की थी।

Realme के चीफ मार्केटिंग अफसर ने यह Realme Q Series के बारे में वीडियो टीजर के जरिए कन्फर्म किया है। इसी के साथ Weibo की एक अलग पोस्ट में यह भी रिवील किया गया है की कंपनी 5 सितम्बर को 4 नए प्रोडक्ट्स लेकर आ रही है। 5 सितम्बर का यह इवेंट चीन में होगा। आधिकारिक Weibo पोस्ट के अनुसार, Realme Q sirij फोन्स का कोडनेम ‘Four Raptor” है। फोन में क्वैड रियर कैमरा सेटअप के साथ पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। Weibo की कुछ पोस्ट्स के अनुसार, आने वाले फोन्स में से एक फोन में हाई-एन्ड क्वालकॉम SoC हो सकता है। अनुमान है की यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्लस हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकरी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।