विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:30 PM (IST)

Realme P4 Lite 5G फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें 7000 mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

7000 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 7000 mAh की बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की काफी वक्त से सोच रहे हैं, तो आपके लिए फ्लिपकार्ट शानदार डील लेकर आया है। जी हां, इस वक्त Realme P4 Lite 5G पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बेहतरीन डील दे रहा है। इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल रहा है।

साथ ही फोन में MediaTek प्रोसेसर और 7000mAh की दमदार बैटरी है। ऐसे में अगर आप कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Flipkart पर मिल रहा ये ऑफर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर Realme P4 Lite 5G को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिल रहा है। जबकि फोन की असली लिस्टेड कीमत 28,999 रुपये बताई गई है। इस हिसाब से स्मार्टफोन पर 41% यानी 12,000 रुपये की सीधी छूट देखने को मिल रही है जो काफी अच्छी डील है।

बैंक ऑफर्स के जरिए तो ग्राहक कीमत को और कम कर सकते हैं। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,800 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि ICICI Bank और HDFC Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर तो 1,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 1,800 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत 15,199 रुपये दिखाई गई है।

इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 14,450 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके साथ 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली असली वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, उसकी कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगी।

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 4GB और 6GB LPDDR4X रैम के ऑप्शन हैं।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 7,000 mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक भी है।

यह भी पढ़ें- Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया Flip फोन, 1450 mAh बैटरी और ड्यूल डिस्प्ले के साथ आएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।