7000 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी
Realme P4 Lite 5G पर Big Billion Days Sale के तहत भारी छूट मिल रही है, जिससे यह 7000mAh बैटरी ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बड़ी बैटरी वाला नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Realme के 7000mAh बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G को खरीदने का ये अच्छा मौका है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर मिल रहा है। खास बात है कि ये स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है।
दरअसल, कंपनी ने अपनी Big Billion Days Sale के ऑफर्स को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। ये सेल 18 अक्टूबर को खत्म हो गई थी, लेकिन अब 19 अक्टूबर को भी ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा मिल रहा है। ऐसे में अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो realme P4 Lite 5G पर मिल रहे ऑफर्स चेक कर लें...
Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट ऑफर
वैसे तो डिवाइस के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद अभी आप इसे सिर्फ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 34% तक की छूट मिल रही है। जबकि चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 950 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
वहीं, BHIM UPI और CRED UPI से पेमेंट करने पर भी डिस्काउंट मिल सकता है। इन ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 18,049 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 17,600 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

हालांकि ये पुराने फोन की कंडीशन और एक्सचेंज वैल्यू पर डिपेंड करेगा। फोन को 3 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है, जिसमें हर महीने 6,333 रुपये देने होंगे।
Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme के इस डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी है। साथ ही फोन में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मजबूती के लिए फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ArmorShell प्रोटेक्शन है। जबकि फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा है। इसमें नाइट मोड और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 ओक्टा कोर प्रोसेसर है।
