विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000mAh की बैटरी वाला Realme 5G फोन... खरीदें 16,249 रुपये में, 144Hz डिस्प्ले भी

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM (IST)

अगर आप बजट रेंज में एक नया 5G फोन खरीदना चाह रहे हैं। तो हम आपको यहां Realme के एक ...और पढ़ें

Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर इस समय बिग शॉपिंग उत्सव जारी है। इस सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अगर आप बजट में एक नया 5G फोन तलाश रहे हैं। तो सेल में Realme के एक 5G फोन पर मिल रही एक डील आपको पसंद आ सकती है। Realme का ये फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Realme P4 Lite 5G पर है डील

Flipkart पर फिलहाल Realme P4 Lite 5G का 4GB + 64GB वेरिएंट 16,249 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। बता दें कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमत में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद इस वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो गई थी। यानी ग्राहकों को यहां 1,750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक 813 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं।

इन सबके अलावा फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को 1,805 रुपये प्रति महीने की दर से 9 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर भी ग्राहकों को दिया जा रहा है।

Realme P4 Lite 5G के फीचर्स

डुअल-SIM (नैनो + नैनो) वाला Realme P4 Lite 5G, Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इस हैंडसेट में 6.8 इंच की HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इस स्मार्टफोन में 'एयरफ्लो वेपर चैंबर' दिया गया है, जिसमें 5,300 Sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है।

इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। हैंडसेट के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme के इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं।

Realme P4 Lite 5G में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट का डायमेंशन 166.3 x 78.1 x 8.4mm है और इसका वजन लगभग 212 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन, 50MP का AI कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी