विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गेमर्स की मौज! अल्टीमेट गेमिंग स्मार्टफोन दिवाली से पहले मिल रहा बेहद सस्ता; फटाफट चेक करें ऑफर

Published: Tue, 10 Sep 2024 09:40 AM (IST)

realme narzo 70 turbo 5g एक अल्टीमेट गेमिंग स्मार्टफोन है। इस फोन को रियलमी ने बीते दिन 9 सितंबर को ...और पढ़ें

ल्टीमेट गेमिंग स्मार्टफोन दिवाली से पहले मिल रहा बेहद सस्ता, कुछ समय पहले ही हुआ है लॉन्च
ल्टीमेट गेमिंग स्मार्टफोन दिवाली से पहले मिल रहा बेहद सस्ता, कुछ समय पहले ही हुआ है लॉन्च

HighLights

  1. यह गेमिंग फोन मोटर -स्पोर्ट्स इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है।
  2. Realme Narzo 70 Turbo 5G भारत में बीते दिन ही लॉन्च हुआ है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नया गेमिंग फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। बीते दिन ही रियलमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक दमदार गेमिंग फोन Realme Narzo 70 Turbo 5G लॉन्च किया है। इस फोन का मोटर -स्पोर्ट्स इंस्पायर्ड डिजाइन आपका ध्यान खींच सकता है। फोन गेमिंग की वाइब्स देता है। इस फोन को आप तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन Turbo Yellow, Turbo Green और Turbo Purple में खरीद सकते हैं। फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस डेडिकेटेड गेमिंग मेमोरी के साथ आता है। डिवाइस रियलमी की फ्लैगशिप जीटी फैमिली के साथ फास्टर गेम स्टार्टअप के साथ लाया जाता है।

Realme Narzo 70 Turbo 5G के स्पेक्स

Realme Narzo 70 Turbo 5G की कीमत

Realme Narzo 70 Turbo 5G को भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। लेकिन फोन की खरीदारी कूपन डिस्काउंट के साथ की जा सकती है। Narzo 70 Turbo 5G को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी दिवाली से पहले एक खास प्राइस पर फोन ऑफर कर रही है।

  • 6Gb+128GB वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया है।
  • 8Gb+128GB वेरिएंट को 17,999 रुपये में लॉन्च किया है।
  • 12Gb+256GB वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया है।

सभी वेरिएंट पर 2000 रुपये की छूट पाई जा सकेगी।

ये भी पढ़ेंः Realme Narzo 70 Turbo 5G Launched: रियलमी ने लॉन्च किया दमदार गेमिंग फोन, चेक करें दाम

कब और कहां से खरीदें Realme Narzo 70 Turbo 5G

Realme Narzo 70 Turbo 5G की पहली सेल 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे लाइव हो रही है। इस फोन को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://buy.realme.com/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से भी चेक किया जा सकेगा।