विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

48MP ट्रिपल कैमरे वाले Realme Narzo 20 की सेल आज, कीमत 12 हजार रुपये से कम, मिल रहे भारी डिस्काउंट ऑफर और अन्य फायदे

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Mon, 05 Oct 2020 06:33 AM (IST)

Realme Narzo 20 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। फोन की खरीद पर कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिये जा रहे हैं। फोन Victory ब्लू और Golry सिल्वर कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

यह Realme Narzo 20 की ऑफिशियल फाइल फोटो है।
यह Realme Narzo 20 की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क.  Realme Narzo 20 स्मार्टफोन को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। फोन की खरीद पर कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिये जा रहे हैं।  Realme Narzo 20 स्मार्टफोन आज की सेल में Victory ब्लू और Golry सिल्वर कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।  

कीमत और ऑफर 

Realme Narzo 20 स्मार्टफोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 10,499 रुपए में आता है और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए है। फोन की खरीद Flipkart Axis bank क्रेडिट कार्ड से करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही Axis bank Buzz कार्ड से फोन खरीदने पर 10% की छूट मिल रही है। इसके अलावा फोन को 1,167 रुपये मंथली EMI पर खरीद पाएंगे। वही कंपनी की तरफ से एक्सचेंज ऑफर में फोन खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है। 

Realme Narzo 20 की स्पेसिफिकेशन 

Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।कैमरे की बात करें तो Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कनेक्टविटी के लिहाज से 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 208 ग्राम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।