विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme के नए स्मार्टफोन Realme Narzo 20 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका, मिलेंगे ये शानदार ऑफर

By Renu YadavEdited By:
Published: Fri, 09 Oct 2020 07:36 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:38 AM (IST)

Realme Narzo 20 Pro की आज फ्लैश सेल है। यह सेल Flipkart और Realme.com पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रमुख फीचर की बात करें तो कंपनी ने इस लेटेस्ट डिवाइस में 4500mAh की बैटरी और पांच कैमरे दिए हैं।

यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है। फोटो साभार: JNM
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है। फोटो साभार: JNM

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme के शानदार स्मार्टफोन Realme Narzo 20 Pro को आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस लेटेस्ट हैंडसेट को आकर्षक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। Realme Narzo 20 Pro में दमदार प्रोसेसर के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इस फोन को कुल पांच कैमरे का सपोर्ट मिला है। 

Realme Narzo 20 Pro की स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 20 Pro में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5 प्रतिशत है। साथ ही इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह फोन गेमिंग प्रोसेसर MediaTek Helio G95 से लैस है और यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।          

कैमरा सेक्शन 

कंपनी ने Realme Narzo 20 Pro में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48MP का प्राइमरी लेंस, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मोनोक्रोम लेंस और चौथा 2MP का मैक्रो लेंस है। साथ ही इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।          

4,500mAh की बैटरी से है लैस

पावर बैकअप के लिए Realme Narzo 20 Pro में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 65W Super Dart फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 38 मिनट में जीरो से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Realme Narzo 20 Pro की कीमत

Realme Narzo 20 Pro स्मार्टफोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Black Ninja और White Knight कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।     

Realme Narzo 20 Pro पर मिलने वाले ऑफर

Realme Narzo 20 Pro पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो Axis बैंक बज अपने क्रेडिट होल्डर्स को इसकी खरीददारी करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही Axis बैंक की तरफ से भी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,667 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

(Written By- Ajay Verma)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।