Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme GT 7 Pro भारत में इसी साल होगा लॉन्च, ब्रांड वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने खुद दी जानकारी

    Updated: Tue, 28 May 2024 02:30 PM (IST)

    रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट (Vice president of realme Chase Xu) ने Realme GT 7 Pro को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। दरअसल Chase Xu से जब पूछा गया कि कंपनी ने GT 5 pro फोन भारत में लॉन्च क्यों नहीं किया तो इस पर एक लेटेस्ट अपडेट शेयर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल हम भारत में GT7pro लॉन्च कर रहे हैं।

    Hero Image
    Realme GT 7 Pro भारत में इसी साल होगा लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी अपने यूजर्स के लिए Realme GT 6 को लाने जा रही है। कंपनी के ऑफिशियल ग्लोबल एक्स हैंडल से इस फोन को लेकर टीजर जारी हो चुका है।

    माना जा रहा है कि Realme GT 6 ग्लोबल मार्केट में जून में लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच रियलमी के भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

    Realme GT7 भारत में होगा लॉन्च

    ब्रांड वाइस प्रेसिडेंट ने Realme GT 7 Pro को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है।

    दरअसल, Chase Xu से जब पूछा गया कि कंपनी ने GT 5 pro फोन भारत में लॉन्च क्यों नहीं किया तो इस पर एक लेटेस्ट अपडेट शेयर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल हम भारत में GT7pro लॉन्च कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, रियलमी ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए realme GT 6T एक पावरफुल गेमिंग फोन लॉन्च किया है। इस फोन की आज अर्ली बर्ड सेल भी रखी गई।

    ये भी पढ़ेंः Realme GT 6T: रियलमी के न्यूली लॉन्च गेमिंग फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, आज 2 घंटे के लिए लाइव होगी सेल

    किन खूबियों के साथ आता है realme GT 6T

    प्रोसेसर- रियलमी का यह नया फोन Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन 4nm प्रोसेस, 2.8GHz तक सीपीयू और Adreno 732 @950MHz जीपीयू के साथ आता है।

    रैम और स्टोरेज- रियलमी फोन को कंपनी 8GB/12GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB/512GB UFS3.1*/UFS 4.0 स्टोरेज के साथ लाती है।

    डिस्प्ले- रियलमी का यह फोन 6.78 इंच 6000nit Hyper Display, 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 2780*1264 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लाया गया है।

    चार्जिंग और बैटरी- रियलमी का गेमिंग फोन 5500 mAh की बैटरी औऱ 120W SUPERVOOC Charge के साथ आता है।

    कैमरा- ऑप्टिक्स की बात करें तो रियलमी फोन Sony 50MP Main Camera, Sony IMX355 8MP Ultra Wide-angle और 32MP Selfie camera के साथ आता है।