विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme Days सेल: मात्र 8,499 रुपये में मिलेगा 5000mAh बैटरी से लैस Realme 5

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 07:33 AM (IST)

Realme Days सेल के दौरान 5000 एमएएच की बैटरी से लैस Realme 5 के सभी वेरिएंट्स पर 500 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। फोटो साभार Realme

Realme Days सेल: मात्र 8,499 रुपये में मिलेगा 5000mAh बैटरी से लैस Realme 5
Realme Days सेल: मात्र 8,499 रुपये में मिलेगा 5000mAh बैटरी से लैस Realme 5

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Realme Days सेल का आयोजन किया है। इस दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की बात करें तो Realme 5 को विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। सेल के दौरान इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 500 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। फोन की खासियत इसका AI आधारित क्वाड रियर कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी है।

Realme Days सेल में मिल रहा Realme 5 पर 500 रुपये का डिस्काउंट: इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है जिसे डिस्काउंट के बाद 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है जिसे डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है जिसे डिस्काउंट के बाद 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि Coronavirus में लॉकडाउन के चलते हो सकता है कि डिलीवरी में कुछ समय लगे। इसके साथ ही कंपनी MobiKwik पर 5 फीसद का सुपरकैश उपलब्ध करा रही है। फोन को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme 5 के फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89 फीसद का है। साथ ही फोन में क्रिस्टल डिजाइन भी उपलब्ध कराया गया है। यह फोन ColorOS 6 पर काम करता है। यह फोन 11nm पर आधारित ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 AIE से लैस है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में AI आधारित क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट सेंसर 13 मेगापिक्सल का है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।