विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme C2, Realme 5s और Realme 6 हुए मंहगे, जानें नई कीमत

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 29 Jun 2020 05:35 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Jun 2020 08:19 AM (GMT+05:30)

Realme ने अब तीन और बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। इन तीनों ही बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में 1000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

Realme C2, Realme 5s और Realme 6 हुए मंहगे, जानें नई कीमत
Realme C2, Realme 5s और Realme 6 हुए मंहगे, जानें नई कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने पिछले दिनों ही अपने दो बजट स्मार्टफोन्स Realme C3 और Narzo 10A की कीमत में बढ़ोत्तरी की थी। कंपनी ने अब तीन और बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। इन तीनों ही बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। कंपनी ने Realme C2, Realme 5s और Realme 6 की कीमतों में ये बढ़ोत्तरी की है। ऐसा माना जा रहा है कि इस समय मिड और बजट रेंज के स्मार्टफोन्स की डिमांड को देखते हुए और अप्रैल में हुए GST की बढ़ोत्तरी की वजह से कंपनी को अपने मोबाइल फोन की कीमत में बढ़ोत्तरी करनी पड़ रही है।

नई कीमत

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme C2 के सभी वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इसका बेस वेरिएंट (2GB RAM + 16GB) अब 6,999 रुपये की जगह 7,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, इसके हाई एंड वेरिएंट (3GB RAM + 32GB) को अब 7,499 रुपये की जगह 7,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफलाइन स्टोर्स पर फोन की कीमतों में ये बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 5s की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन को अब 10,999 रुपये की जगह 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Realme 6 की कीमत में भी 1,000 रुपये की बढ़त की गई है। फोन की शुरुआती कीमत अब 13,999 रुपये से बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दी गई है।

Realme C2 के फीचर्स की बात करें तो यह बजट स्मार्टफोन 6.1 इंच के फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G22 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 4,000mAh की बैटरी और Android 9 पर रन करता है। Realme 5s के फीचर्स की बात करें तो ये 6.5 इंच के वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी 10W की रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। फोन 48MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है।

इस साल लॉन्च हुए Realme 6 सीरीज के बेस मॉडल की बात करें तो ये 6.5 इंच के पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन Android 10 पर आधारित Realme UI के साथ आता है। फोन में 30W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो ये 64MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।