विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme C11 को खरीदने का सुनहरा मौका, 12 बजे से फ्लैश सेल होगी शुरू

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Wed, 09 Sep 2020 07:28 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 08:03 AM (IST)

Realme C11 स्मार्टफोन को ग्राहक Flipkart और Realme.com से खरीद पाएंगे. फोन सिंगल वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।

Realme C11 को खरीदने का सुनहरा मौका, 12 बजे से फ्लैश सेल होगी शुरू
Realme C11 को खरीदने का सुनहरा मौका, 12 बजे से फ्लैश सेल होगी शुरू

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Realme के किफायती स्मार्टफोन Realme C11 की सेल आज यानी 9 सितंबर को फिर से है। इस स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। मुख्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी, दमदार प्रोसेसर और रियर में दो कैमरे दिए गए हैं। 

Realme C11 की कीमत और ऑफर

Realme C11 स्मार्टफोन को ग्राहक Flipkart और Realme.com से खरीद पाएंगे. फोन सिंगल वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसकी कीमत 7,499 रुपए है।  Realme C11 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Rich Green और Rich Grey में आएगा। अगर ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis bank क्रेडिट कार्ड पर फोन खरीद पर 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। वही Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी की छूट दी जा रही है। साथ ही फोन को 834 रुपए प्रतिमाह की EMI पर खरीदने का मौका होगा।

Realme C11 की स्पेसिफिकेशन

Realme C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। 

Realme C11 का कैमरा

Realme C11 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिनमें पहला 13MP का लेंस और दूसरा 2MP का लेंस है। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Realme C11 की बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी ने Realme C11 में कनेक्टिविटी के लिए 4G, VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग से लैस है।

Written By - Ajay Verma 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।