यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme Band की कीमत हो सकती है Rs 3,000 से कम, सामने आई सेल डिटेल
Realme 6 सीरीज के साथ ही कंपनी 5 मार्च को अपना पहला वियरेबल डिवाइस Realme Band भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी इसके कई फीचर्स का भी खुलासा कर चुकी है (फोटो साभार Realme)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने वियरेबल सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर ली है और कंपनी अपना पहला फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च करने वाली है। Realme Band को Realme 6 सीरीज के साथ ही 5 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा और इसकी जानकारी कंपनी आधिकारिक तौर पर दे चुकी है। पिछले दिनों ही कंपनी ने अपकमिंग Realme Band के कुछ फीचर्स रिवील किए थे। वहीं अब इसकी कीमत से जुड़ी कुछ खबरें सामने आ रही हैं।
कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Realme Band भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे इसे सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी Realme एक कॉन्टेस्ट आयोजित करने की प्लानिंग कर रही, इसके तहत यूजर्स को Realme Band के साथ गिफ्ट हैंपर्स जीतने का मौका मिलेगा। कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।
Get ready to take control.#LiveFitLiveSmart with #realmeBand & be ever-ready for any adventure.
Launching at 12:30 PM, 5th March followed by Hate-to-wait sale with limited units from 2 PM on https://t.co/HrgDJTZcxv" rel="nofollow.
Know more: https://t.co/gL2iTYlzbe" rel="nofollow pic.twitter.com/7d0nwdA9Yk
— realme (@realmemobiles) March 2, 2020
कंपनी ने Realme Band के कुछ फीचर्स भी रिवील किए हैं। जिनके अनुसार इसमें यूजर्स को नौ स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसमें क्रिकेट, रन, वॉक, योगा और फिटनेस आदि शामिल हैं। भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस फिटनेस बैंड में क्रिकेट मोड का खास तौर पर डिजाइन किया है।
इसके अलावा इसमें यूएसबी डायरेक्ट चार्ज, स्लीप क्वालिटी मोनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर्स Realme Band में कॉल्स, रिमाइंडर, व्हाट्सऐप अलर्ट और अन्य ऐप के नोटिफिकेशन चैक कर सकते हैं। रिवाल हुए फीचर्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी Realme Band को भारतीय बाजार में Rs 3,000 से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। कीमत और फीचर्स के मामले में Realme Band को Xiaomi के फिटनेस बैंड Mi Band से कड़ी चुनौती मिल सकती है।