विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 7 आज दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

By Renu YadavEdited By:
Published: Thu, 10 Sep 2020 07:24 AM (IST)

Realme 7 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसे MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें पंच होल डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स मौजूद हैं

Realme 7 आज दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
Realme 7 आज दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज के तहत Realme 7 और Realme 7 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं और इनमें पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। Realme 7 की बात करें तो यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे लेटेस्ट MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

Realme 7 की कीमत और सेल

Realme 7 को दो स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसमें 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। यूजर्स इसे मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart पर उपलब्ध होगा। 

Realme 7 पर मिलने वाले ऑफर्स

Realme 7 को कंपनी की साइट से खरीदने पर यूजर्स MobiKwik की ओर से 100 प्रतिशत तक का सुपरकैश प्राप्त कर सकते हैं। वहीं Flipkart पर यह स्मार्टफोन नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन पर उपलब्ध है। इसके अलावा RuPay डेबिट कार्ड से पहली प्रीपेड ट्रांजेक्शन करने पर 30 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स 5 प्रतिशत के अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। 

Realme 7 के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 7 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर काम करता है और एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए ​क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड शूटर, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।