विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 6i आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 24 Jul 2020 07:16 AM (IST)

Realme 6i को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिविली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme 6i आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
Realme 6i आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme अपने एक और बजट स्मार्टफोन Realme 6i को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिविली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने फरवरी 2020 में अपने Realme 6 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन इस सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल के तौर पर लॉन्च होगा। फोन को इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए टीज किए हैं।

यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Realme अपने इस स्मार्टफोन को भी अपने पिछले डिवाइस की तरह ही ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से लाइव स्ट्रीम करेगा। कंपनी इसे अपने आधिकारिक Youtube चैनल के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लाइव स्ट्रीम करेगा। इस साल कोरोनावायरस महामारी की वजह से सभी टेक कंपनियां अपने डिवाइसेज को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए ही लॉन्च कर रहीं हैं। यहां देखें LiveStream

संभावित फीचर्स

Realme 6i को 6.5 इंच के अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन MediaTek Helio G90T SoC के साथ आ सकता है। यानि की गेमिंग लवर्स को भी ये फोन पसंद आएगा। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ दिया जा सकता है। फोन में 2MP के माइक्रो और प्रोट्रेट सेंसर दिए जा सकते हैं।

फोन में इस सीरीज के अन्य डिवाइसेज की तरह ही पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 30W की फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है। यह फोन Android 10 पर आधारित Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। फोन में USB Type C चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन ड्यूल 4G VoLTE और डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। फोन को केवल दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB और 6GB+64GB में पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।