यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme 6 की पहली सेल आज, जानें सेल की टाइमिंग से लेकर कीमत और फीचर्स तक हर बात
Realme 6 First Sale 64MP क्वाड कैमरे और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। पहली सेल में इसके साथ कंपनी कई आकर्षक ऑफर भी पेश कर रही है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme अपने बजट स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। दो साल पहले स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने वाली कंपनी ने पिछले साल करीब डेढ़ दर्जन स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च किए थे। इस साल भी कंपनी ने भारत का पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के तुरंत बाद ही कंपनी ने अपने बजट स्मार्टफोन सीरीज Realme 6, 6 Pro को लॉन्च किया। पिछले सप्ताह लॉन्च हुए Realme 6 सीरीज के बेस मॉडल को आज दिन के 12 बजे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी इसे लॉन्च के साथ ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा चुकी है। इस स्मार्टफोन को Realme के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। ये 64MP क्वाड कैमरे और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। पहली सेल में इसके साथ कंपनी कई आकर्षक ऑफर भी पेश कर रही है।
कीमत और ऑफर्स
Realme 6 तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 14,999 और 15,999 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन्स Comet Blue और Comet White में आता है। इस पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो ये 11,650 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसे अवेल करने पर फोन की कीमत 1,049 रुपये हो जाती है। इसके अलावा ICICI Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को फ्लैट 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं, फोन की खरीद के साथ No Cost EMI जैसे ऑफर्स भी मिलते हैं।
फीचर्स
Realme 6 के फीचर्स की बात करें तो ये 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला पंच-होल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होने की वजह से यूजर्स को अल्ट्रा स्मूथ वीडियो एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में MediaTek Helio 90T गेमिंग प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 4GB/6B RAM ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें 64GB/128GB की इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है।
फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 64MP का दिया गया है। इसके अलावा इसमें तीन अन्य कैमरे 8MP + 2MP + 2MP के दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का पंच-होल कैमरा दिया गया है। सिक्युरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसे पावर बटन के साथ इंटिग्रेट किया गया है। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है। ये 30W के फ्लैश चार्ज और USB Type C फीचर्स के साथ आता है।