यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme 5i को आज भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल
Realme 5i को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह संकेत मिल रहा है कि Realme 5i को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर ही उपलब्ध कराया जाएगा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ दिन पहले वियतनाम में अपना नया हैंडसेट Realme 5i लॉन्च किया था। इस फोन को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वियतनाम में 3690000 VDN यानि लगभग 11,530 रुपये में पेश किया गया था। ऐसे में भारत में इसकी कीमत 12,000 रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Realme 5i को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
वियतनाम में इस फोन को ब्लू और ग्रीन दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इसे इन्हीं कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन को भारतीय वेरिएंट और वियतनामी वेरिएंट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने के मिल सकता है।
Realme 5i के संभावित फीचर्स: इसमें 6.52 इंच का इन-सेल एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1600 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.8 फीसद है। यह फोन एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। इसमें माइक्रो-यूएसबी, यूएसबी 2.0, तीन कार्ड स्लॉट दिए गए होंगे। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है।
Realme 5i को एंड्रॉइड 9 पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर काम करता है। साथ ही 4*Kryo 260(CA73)@2.2GHz+4*Kryo 260(CA53)@1.8GHz सीपीयू मौजूद है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX386 के साथ आता है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।