विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5 की Flipkart पर सेल हुई शुरू, मिल रहे Rs 7000 के बेनेफिट्स

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 26 Aug 2019 05:21 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Aug 2019 04:06 PM (GMT+05:30)

Realme चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के स्मार्टफोन Realme 5 की सेल 27 अगस्त यानी आज 12PM बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर होगी

Realme 5 की Flipkart पर सेल हुई शुरू, मिल रहे Rs 7000 के बेनेफिट्स
Realme 5 की Flipkart पर सेल हुई शुरू, मिल रहे Rs 7000 के बेनेफिट्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के स्मार्टफोन Realme 5 की सेल 27 अगस्त यानी आज 12PM बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर होगी। स्मार्टफोन अब तक प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध थे। जिन यूजर्स ने इस फोन को प्री-आर्डर कर लिया है, उनके लिए फायदा यह है की उन्हें फोन मिलेगा ही मिलेगा। इस तरह उन्हें सेल में सेकंड्स में यूनिट्स पर हाथ जमाने की दौड़ में शामिल नहीं होने पड़ेगा। Realme 5 के लॉन्च ऑफर्स, भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए पढ़ें यह पोस्ट:

Realme 5 भारत में कीमत और सेल ऑफर्स: Realme 5 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 9999 से शुरू होती है। इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 11999 में उपलब्ध है। Realme 5 की पहली सेल में कई ऑफर्स मिलेंगे। Flipkart इस फोन के साथ Rs 99 में कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। इसी के साथ, Realme 5 को Flipkart या कंपनी की वेबसाइट से खरीदने पर Jio उपभोक्ताओं को Rs 7000 के एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

Realme 5 स्पेसिफिकेशन्स: Realme 5 में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ कलरओएस 6.0 मौजूद है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फोन में क्वैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12MP, 8MP, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 5 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।