Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, हॉगवॉर्ट्स थीम के साथ दिखेगा यूनिक डिजाइन
Realme ने भारत में अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Realme 16 Pro का खास Harry Potter Edition लॉन्च करने का एलान किया है। आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ होगा खास।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16 Pro को इसी साल जनवरी में 200-मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट और MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब ये ब्रांड एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के साथ अपने कोलैबोरेशन को आगे बढ़ाते हुए इस स्मार्टफोन का एक स्पेशल 'Harry Potter Edition' पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अपकमिंग स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन को हॉगवॉर्ट्स से इंस्पायर्ड डिजाइन और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के साथ टीज किया गया है। इसे एक खास हॉगवॉर्ट्स-थीम वाले गिफ्ट बॉक्स में पेश किया जाएगा। भारत में Realme 16 Pro Harry Potter Edition की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
Realme 16 Pro Harry Potter Edition: लॉन्च डेट और डिजाइन हुआ टीज
मंगलवार को जारी एक प्रेस रिलीज के जरिए Realme ने एलान किया कि Realme 16 Pro Harry Potter Edition का भारत में लॉन्च 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा। इस हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट कंपनी और Flipkart की वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है, जहां इसका डिजाइन दिखाया गया है। अपकमिंग इस फोन में ब्राउन लेदर फिनिश और विजार्ड्स चेस जैसा दिखने वाला अर्गाइल-टेक्सचर्ड रियर पैनल दिया गया है। इसके बैक पैनल के सेंटर में हॉगवॉर्ट्स क्रेस्ट और साथ में Harry Potter का वर्डमार्क भी है।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition का रियर कैमरा Hedwig से इंस्पायर्ड है। इसके कैमरा लेंस उल्लू की आंखों जैसे दिखाई देते हैं। Realme 15 Pro के पिछले 'Game of Thrones' एडिशन के बाद, इस हैंडसेट को भी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है।
Realme ने कन्फर्म किया है कि Realme 16 Pro Harry Potter Edition एक हॉगवॉर्ट्स-थीम वाले लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स के साथ उपलब्ध होगा। इस गिफ्टिंग बॉक्स की केवल 5,000 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। ये बॉक्स हैरी पॉटर के आइकॉनिक ट्रंक की तरह तैयार किया गया है और इसमें 'हॉगवॉर्ट्स वेलकम पैक' के तहत कई कस्टमाइज्ड मर्चेंडाइज शामिल हैं। इसमें एक हॉगवॉर्ट्स एक्सेप्टेंस लेटर, एक ट्रेन टिकट, हॉगवॉर्ट्स क्रेस्ट वाले बुकमार्क्स, कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स और हॉगवॉर्ट्स लोगो से एम्बॉस्ड फोन केस के साथ एक स्पेशल फोन पिन ऐड किया गया है।
फीचर्स की बात करें तो Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। ये MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट पर रन करेगा और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग व रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा शामिल होगा। वहीं फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी दिया जाएगा।
हालांकि, Realme ने अभी Harry Potter Edition के सभी स्पेसिफिकेशन्स का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इस फोन में स्टैंडर्ड Realme 16 Pro वाला ही हार्डवेयर बरकरार रखा जाएगा, जिसे जनवरी में भारत में रिलीज किया गया था।
