यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PUBG Mobile Season 7: यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए जुड़े ये 5 नए फीचर्स
PUBG Mobile Season 7 में नए पैराशूट और एयरप्लेन ट्रायल को जोड़ा गया है प्लेयर्स को काफी पसंद आ सकते ...और पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। PUBG Mobile Season 7 आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। इस सीजन में नए Royale Pass के अलावा नए स्कीन, Weapons समेत कई नए फीचर्स दिए जा रहे हैं। इस नए सीजन में प्लेयर्स को गन स्कीन, कॉस्ट्यूम और एक्सेसरीज दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें नए पैराशूट और एयरप्लेन ट्रायल को जोड़ा गया है प्लेयर्स को काफी पसंद आ सकते हैं। इसके साथ ही EZ मिशन लाइसेंस भी दिए जा रहे हैं जिसकी मदद से प्लेयर्स किसी भी चैलेंज को एक सप्ताह पहले ही अनलॉक कर सकेंगे और खेल सकेंगे। इसके अलावा हर सप्ताह प्लेयर्स मिशन कार्ड्स भी फ्री में जीत सकते हैं। इस नए सीजन में प्लेयर्स को ये 5 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे
.jpg)
नया Royale Pass
PUBG Mobile Season 7 के नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को नया सीजन पास दिया जाएगा। जिसमें प्लेयर्स एक्सक्लूसिव आउटफिट्स, इमोट्स, एडिशनल रीवार्ड और नए EZ मिशन लाइसेंस को एक्सेस कर सकेंगे।
नए Waepons
PUBG के नए सीजन में प्लेयर्स को नए Waepons भी मिल रहे हैं। इसमें स्कॉर्पियन सिंगल फायर और सेमी ऑटोमैटिक मशीन पिस्टल जैसे हथियार शामिल हैं। इन नए Waepons को सभी PUBG Mobile Maps में एक्सेस किया जा सकेगा। प्लेयर्स अपने एनिमी को 9mm राउंड्स और पांच अटैचमैंट स्लॉट के जरिए किल कर सकेंगे।
PUBG जैसे लोकप्रिय गेम खेलने के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन Oppo F11 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
एक्स्ट्रा सर्वर
PUBG के इस सीजन में प्लेयर्स को गेम प्ले के लिए एक्सट्रा सर्वर दिया जाएगा। PUBG अपडेट 0.12.5 के जरिए मिडल ईस्ट के यूजर्स को नया आधिकारिक सर्वर मिलेगा। इस नए सर्वर में लैगिंग की समस्या नहीं होगी और प्लेयर्स स्मूदली अपने गेम को खेल सकेंगे।
रेयर स्कीन
इस नए सीजन में प्लेयर्स अपने अपेटर्स को तीन एक्सक्लूसिव पैराशूट, क्लॉदिंग, एयरप्लेन स्कीन से कस्टमाइज कर सकेंगे।
गेम-प्ले इंप्रूवमेंट
PUBG के नए सीजन में गेम-प्ले को भी इंप्रूव किया गया है, जिसमें सब्सक्रिप्शन एडजस्टमेंट भी शामिल है। इसके अलावा नया शॉपिंग, ऑडियो ट्यून आदि के लिए नया BP कैटेगरी टैब दिया गया है।
PUBG खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले कंट्रोलर्स को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
