विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PUBG Mobile के लिए रोल आउट होगा नया अपडेट, Erangel 2.0 मैप समेत मिलेंगे ये वीपन्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 08:23 AM (IST)

PUBG Mobile 0 17 0 Update के साथ कई बग्स भी फिक्स किए जा सकते हैं जिसकी वजह से गेम प्ले को इंप्रूव भी किया जा सकता है। साथ ही साथ कई और फीचर्स भी इस अपडेट के साथ जोड़ा जा सकता है।

PUBG Mobile के लिए रोल आउट होगा नया अपडेट, Erangel 2.0 मैप समेत मिलेंगे ये वीपन्स
PUBG Mobile के लिए रोल आउट होगा नया अपडेट, Erangel 2.0 मैप समेत मिलेंगे ये वीपन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile के लिए नया अपडेट अगले सप्ताह रोल आउट होने वाला है। इस नए अपडेट के साथ Erangel 2.0 मैप के अलावा नए वीपन्स भी प्लेयर्स को ऑफर किए जा सकते हैं। इस नए अपडेट को 15 फरवरी से 20 फरवरी के बीच रोल आउट किया जा सकता है। PUBG Mobile 0.17.0 अपडेट की साइज 300MB हो सकती है। नए अपडेट के साथ कई बग्स भी फिक्स किए जा सकते हैं, जिसकी वजह से गेम प्ले को इंप्रूव भी किया जा सकता है। साथ ही साथ कई और फीचर्स भी इस अपडेट के साथ जोड़ा जा सकता है। इस समय PUBG Mobile के ग्लोबली 200 मिलियन यानि की 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। भारत में भी इसके 50 मिलियन यानि की 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

PUBG Mobile 0.17.0 के लिए बीटा अपडेट पिछले महीने रोल आउट किया गया था, जिसमें इस नए गेम मोड के बारे में कई जानकारियां सामने आई थी। बीटा अपडेट के साथ स्पॉट हुए इन फीचर्स को फाइनल वर्जन में भी देखा जा सकता है। इस नए अपडेट के साथ आने वाले मुख्य फीचर Erangel 2.0 मैप में एक सिकरेट बेस दिया जा सकता है, जिसे PUBG के PC वर्जन में दिया गया है। इस नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को ये फीचर भी मिल सकता है, जिसमें वे अपने इन-गेम आइटम्स को अपने टीममैट्स के पास थ्रो कर सकते हैं।

अफवाहों पर नजर डालें तो नए अपडेट के साथ एक और EvoGround क्लास फीचर को जोड़ा जा सकता है जो कि सेपरेट मोड के तौर पर एक्सेस किया जा सकेगा। इसके अलावा Extreme Cold मोड को भी अपकमिंग अपडेट के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें नए Maserati स्कीन और नए 12-गॉज शॉटगन भी प्लेयर्स को मिल सकेगा। पिछले दिनों ही Karakin मैप को भी स्पॉट किया गया था, जिसे इस नए अपडेट के साथ गेम में जोड़ा जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।