विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम कीमत में नया लैपटॉप लॉन्च: 12 घंटे की बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और AI का भी सपोर्ट

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:30 PM (IST)

भारतीय टेक कंपनी Primebook ने अपना नया Primebook 3 Max लैपटॉप लॉन्च किया है। यह कम कीमत में 12 घंटे ...और पढ़ें

कम कीमत में नया लैपटॉप लॉन्च: 12 घंटे की बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और AI का भी सपोर्ट

कम कीमत में नया लैपटॉप लॉन्च: 12 घंटे की बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और AI का भी सपोर्ट 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी कम कीमत में नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं? तो भारतीय टेक कंपनी Primebook ने अपनी नई Primebook 3 Max लैपटॉप को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की 3rd जनरेशन का पहला लैपटॉप है। इसमें नए हार्डवेयर के साथ अपग्रेडेड PrimeOS देखने को मिल रहा है, जो प्रोडक्टिविटी के साथ Linux एप्स, Linux Terminal और AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...

Primebook 3 Max की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹35,990 है और इसे Amazon, Flipkart तथा कंपनी के अपने D2C स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान लैपटॉप पर करीब ₹2,000-₹2,500 की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹33,490 से ₹33,990 तक हो सकती है। लैपटॉप के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

Primebook 3 Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Primebook 3 Max में 15.6 इंच की Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिल रही है। इसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल और ब्राइटनेस 250 निट्स तक है। लैपटॉप में मैट फिनिश देखने को मिल रही है। डिजाइन की बात करें तो लैपटॉप में मेटल बॉडी और स्लिम प्रोफाइल मिल रही है।

WhatsApp Image 2026-10-04 at 1.13.05 PM

साथ ही इसमें MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। इस लैपटॉप में 2 A78 कोर 2.6GHz तक और 6 A55 कोर 2.0GHz तक की स्पीड मिल रही है। ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप में Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है।

लैपटॉप में 8GB LPDDR5 RAM भी मिल रही है, जबकि पुराने वाले मॉडल में LPDDR4X मेमोरी थी। कंपनी का कहना है कि नया कॉन्फिगरेशन पिछले मॉडल की तुलना में 40 परसेंट तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

स्टोरेज की बात करें तो लैपटॉप में 128GB UFS स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। लैपटॉप की बैटरी 60.3Wh की है और कंपनी के मुताबिक ये 12 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। चार्जिंग के लिए 36W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

AI और Linux एप्स का भी सपोर्ट

लैपटॉप में PrimeOS मिल रहा है जिसके साथ PrimeOffice नाम का ऑफलाइन-फर्स्ट ऑफिस सूट भी मिल रहा है। इसमें PrimeDocs, PrimeSheets और PrimePresent शामिल हैं। इसके अलावा इसमें आपको VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE और Postman जैसे चुनिंदा Linux एप्स का नेटिव सपोर्ट भी मिलेगा। लैपटॉप में PrimeAGNT ऑपरेटर AI और PrimeX Cloud PC भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी