Move to Jagran APP

Lenovo Tab P11 Plus के लांच से पहले ही हुआ कीमत का खुलासा

Lenovo Tab P11 Plus जल्द लांच होने वाला है। बड़ी बात यह है कि इसके लांच से पहले ही अमेज़न पर कीमत सामने आ गई है। यह Lenovo P Tab 11 का अगला वर्जन होगा। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:26 AM (IST)
Lenovo Tab P11 Plus के लांच से पहले ही हुआ कीमत का खुलासा
Lenovo Tab photo credit - lenovo official site

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Lenovo भारत में बहुत जल्द अपना नया टैबलेट Lenovo Tab P11 Plus लांच करने वाली है। हालांकि इसके लांच से पहले ही अमेज़न पर इसके कुछ फीचर्स और कीमत का भी खुलासा हो गया है। इसके अलावा कुछ फीचर्स मीडिया रिपोर्ट द्वारा भी पता चले हैं।

loksabha election banner

Lenovo Tab P11 Plus के लिसटेड और संभावित फीचर्स

प्रोसेसर- इसमें MediaTek Helio G90T प्रोसेसर लगा हो सकता है।

डिस्प्ले – अमेज़न के अनुसार इस टैब में 11 इंच की स्क्रीन साइज़ होगी। इसमें IPS Display मिल सकता है। इसमें 2,000 x 1,200 पिक्सेल पर resolution मिल सकता है।

रैम और मेमोरी - यह टैबलेट 2 मॉडल में आ सकता है। इसके 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल लांच हो सकते हैं।

कैमरा - लेनावो इसमें 13 MP का सिंगल बैक कैमरा फ्लैश के साथ दे सकती है। इसके अलावा 8 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है।

बैटरी - कंपनी इस टैबलेट में 7000 mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 20 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट अनुसार एक बार चार्ज करने पर इसमें 12 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं।

ओएस - यह टैब Android 12 के साथ लांच हो सकता है।

नेटवर्क- यह 4G और Wifi नेटवर्क दोनों पर चलेगा।

रंग - कंपनी इस टैबलेट को प्लैटिनम ग्रे, ग्रीन और व्हाइट कलर में लांच कर सकती है।

कीमत - अमेज़न पर इसके 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडेल की कीमत 27,337 रुपये दिख रही है।

यह टैबलेट भारत में मौजूद Lenovo P Tab 11 का अगला संस्करण होगा। हालांकि यह सभी फीचर्स अमेज़न पर लिस्ट नहीं हुए हैं। इसलिए बाकी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा ही पता चले हैं। इसके साथ ही अभी इसकी लांच डेट की भी कोई घोषणा नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.