48dB हाइब्रिड ANC और AI फीचर्स का कॉम्बो, Pova AI Buds Pro की भारत में एंट्री; कीमत- 14,999 रुपये
Tecno के सब-ब्रांड Pova ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Pova AI Buds Pro लॉन्च कर दिए हैं। आइए जानते हैं इन ईयरबड्स में क्या कुछ खास है।

Pova AI Buds Pro को भारत में लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pova AI Buds Pro शुक्रवार को कंपनी के लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन के तौर पर भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये ईयरबड्स 48dB तक का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) ऑफर करते हैं। इनमें वॉयस पिकअप यूनिट (VPU) के साथ आठ-माइक्रोफोन ऐरे और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। Tecno के सब-ब्रांड का कहना है कि उसका ये लेटेस्ट TWS वॉयस रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और रिकॉर्डिंग समरी जैसे AI-पावर्ड फीचर्स को सपोर्ट करता है। दावा है कि Pova AI Buds Pro कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।
Pova AI Buds Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Pova AI Buds Pro की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, ये लिमिटेड टाइम के लिए 12,499 रुपये की कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कस्टमर्स नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स के साथ 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं।
ये TWS ईयरबड्स 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे से देश में Amazon India और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Pova AI Buds Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Tecno का कहना है कि POVA AI Buds Pro में डुअल-टोन चार्जिंग केस दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड रेड क्विक नोट बटन शामिल है। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर यूजर्स को सीधे ईयरबड्स से ही ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने की सुविधा देता है। ये ईयरफोन रिकॉर्डिंग्स के लिए 4 घंटे तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑफर कर सकते हैं।
इन बड्स में एक AI Meeting Summary फीचर भी है, जो बातचीत को ट्रांसक्राइब कर सकता है और उसकी समरी जनरेट कर सकता है। इसमें 78 लैंग्वेज के लिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट मिलता है। ब्रांड ने इस बात पर जोर दिया है कि यूजर्स का अपनी रिकॉर्डिंग्स, ट्रांसक्रिप्ट्स और समरीज पर पूरा कंट्रोल रहेगा।
कॉल्स के लिए, Pova AI Buds Pro वॉयस पिकअप यूनिट (VPU) के साथ आठ-माइक्रोफोन ऐरे से लैस है। ये 48dB तक के हाइब्रिड ANC को भी सपोर्ट करता है।
ये Pova ईयरफोन्स डुअल-डिवाइस पेयरिंग फीचर को सपोर्ट करते हैं और दावा किया गया है कि चार्जिंग केस के साथ यह कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। केस USB Type-C वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ Qi वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इन्हें IP55-रेटेड बिल्ड मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।