विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Portronics ने लॉन्च किया कोर्डलेस मसाजर, सिंगल चार्ज 75 मिनट तक करेगा हाथ-पैर की मसाज

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:33 PM (IST)

Portronics ने Zeno L Mini कोर्डलेस मसाजर लॉन्च किया है, जो वर्कआउट या लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाली मांसपेशियों की थकान से राहत देता है।

Portronics Zeno L Mini कोर्डलेस मसाजर लॉन्च

Portronics Zeno L Mini कोर्डलेस मसाजर लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Portronics ने कोर्डलेस मसाजर Zeno L Mini लॉन्च किया है। इस मसाजर को वर्कआउट या लंबे समय तक खड़े होने के दौरान होने वाली मसल थकान से रिलीफ देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Portronics Zeno L Mini की खूबियां

यह मसाजर फुल-लैग कंप्रेशन बूट्स जैसा डिजाइन वाला नहीं है। आमतौर पर इस तरह के मसाजर के लिए पावर सोर्स और महंगे होते हैं। Zeno L Mini सिंगल और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसमें स्टैंडर्ड वैल्क्रो दिया गया है, जिससे इसे अलग-अलग बॉडी पार्ट्स में रैप कर सकते हैं। इस लैग मसाजर को पिंडली, जांघ, अपर आर्म (बांह) और फोरआर्म की मसल रिलीफ के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें अलग-अलग सेटिंग्स दिए गए हैं।

इंटरनल मैकेनिक्स और स्ट्रेंटफार्वड दिया गया है। इसमें कंपनी ने पन्यूमेटिक एयर कंप्रेशर सिस्टम वाला इंफ्लेटिंग स्लीव दिया है। यह मसल को कॉम्प्रेस करता है। इसका मैकेनिज्म कुछ-कुछ बीपी नापने वाली मशीन की तरह है। इस मसाजर में छोटा सा डिटेचेबल कंट्रोल भी दिया है, जिससे इसकी सेटिंग को कंट्रोल किया जा सकता है। इस कंट्रोलर में पावर, मोड सलेक्शन, टाइमर एडजेस्टमेंट और प्रेशर कंट्रोल जैसे फिजिकल बटन दिए हैं।

मसाजर में कंपनी ने दो प्रेशर लेवल - हाई और लो दिए हैं। इस डिवाइस को महंगे एथेलेटिक्स रिकवरी गेयर के विकल्प में लॉन्च किया गया है। यह कोर्डलेस हैं। ऐसे में पावर के लिए इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 75 मिनट का बैकअप देता है। चार्जिंग के लिए इसमें स्टेंडर्ड USB-C पोर्ट दिया है।

कीमत और उपलब्धता

Potronics ने इस मसाजर को 2,849 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी है। Zeno L Mini पर कंपनी 12 महीने की वारंटी ऑफर कर रही है। इसे Portronics की वेबसाइट, Amazon India, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 9,000mAh की बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला Oneplus का नया 5G फोन, तगड़ा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर