9,000mAh की बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला Oneplus का नया 5G फोन, तगड़ा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर
OnePlus 16 स्मार्टफोन चीन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 9,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ है।

OnePlus 16 चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
HighLights
OnePlus 16 चीन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च।
फोन में 9,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल।
तीन कलर और चार स्टोरेज वेरिएंट, बिक्री 13 अक्टूबर से।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 16 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। यह वनप्लस के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को रिप्लेस करेगा। इस फोन में कंपनी ने पिछले मॉडल जैसा स्क्वायर शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है। हालांकि, चिपसेट, बैटरी और डिस्प्ले को अपग्रेड किया गया है। वनप्लस के इस फोन की सेल चीन में इसी महीने से शुरू होगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन और चार रैम और स्टोरेज के ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 16 स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 9,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
OnePlus 16 कीमत
OnePlus 16 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) की कीमत में लाया गया है। दूसरा वेरिएंट 12GB + 512GB के साथ CNY 6,799 (करीब 97,000 रुपये) और 16GB + 512GB के साथ CNY 7,499 (करीब 1,07,000 रुपये) में लाया गया है। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट को 16GB + 1TB के साथ CNY 8,499 (करीब 1,21,000 रुपये) में लाया गया है।
वनप्लस के इस फोन की सेल चीन में 13 अक्टूबर से Oppo ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। OnePlus 16 को तीन कलर ऑप्शन Tomorrows Star, Martian Masterpiece और Dark Forest में लॉन्च किया गया है।
OnePlus 16 स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 16 स्मार्टफोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का Full-HD+ (1,272 x 2,772 pixels) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 450 ppi, लोकल पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स, 100 percent DCI-P3 colour gamut, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 3,840Hz तक की PWM DC डिमिंग फ्रीक्वेंसी सपोर्ट करता है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आता है। OnePlus 16 स्मार्टफोन डुअल - सिम के साथ लाया गया है, जो Android 17 पर आधारित Oppo के लेटेस्ट ColorOS 17 पर रन करेगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 16 में Qualcomm का 2nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इस प्रोसेसर की पीक क्लॉक स्पीड 5.01GHz तक की है। इसके साथ ही फोन में Adreno 850 GPU, 16GB तक की LPDDR5x Ultra RAM, और 1TB की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। वनप्लस के इस फोन ट्राई-गेमिंग चिप सेटअप - P4 Super Display Chip, Lingxi Touch Chip, और G3 Esports Network दिया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो Oppo LUMO इमेजिंग सपोर्ट करता है। इसमें 200-मेगापिक्सल (f/1.6) प्राइमरी शूटर दिया है, जो ड्युल एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.0) अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 120x डिजिटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.6) टेलीफोटो कैमरा दिया है। यह 3X ऑप्टिकल जूम भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K/60 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
OnePlus 16 में 9,000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, QZSS, और Galileo दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
