6700mAh बैटरी वाला Poco का 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 120Hz OLED डिस्प्ले भी
Poco X8s स्मार्टफोन वियतनाम में 50MP कैमरे और स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो गया है।

HighLights
50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर।
6.35-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।
6330mAh बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8s स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च हो गया है। यह फोन कंपनी के Poco X8 सीरीज का 5वां स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी Poco X8 Pro, X8 Pro Max, X8, और X8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। पोको का यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरे और क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया गया है।
Poco X8s की स्पेसिफिकेशन
Poco X8s स्मार्टफोन में 6.35-इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक और साइड बैजल्स 1.18mm की हैं। पोको का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लाया गया है। इस फोन को 8GB और 12GB की LPDDR5X RAM के साथ 256GB और 512GB के UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
पोको के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। पोको के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको का यह फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 और IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है। फोन में 6,330mAh की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो पोको के फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C, दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर भी दिया गया है। इस फोन को मेटल फ्रेम भी दिया गया है।
Poco X8s की कीमत
Poco X8s को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB+256GB के साथ VND 11,500,000 (करीब 42 हजार रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB+512GB के साथ VND 14,000,000 (करीब 51 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। पोको के फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
