विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000mAh की बैटरी वाले POCO M2 की पहली सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Tue, 15 Sep 2020 07:23 AM (IST)

ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।

5000mAh की बैटरी वाले POCO M2 की पहली सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर
5000mAh की बैटरी वाले POCO M2 की पहली सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर

नई दिल्ली, टेक डेस्क. POCO के लेटेस्ट स्मार्टफोन POCO M2 की आज पहली सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। फीचर की बात करें तो POCO M2 में 5000mAh की बैटरी, एचडी डिस्प्ले और MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है। 

POCO M2 की कीमत और ऑफर

POCO M2 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए है। वहीं इसके 6GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए है। ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक की ओर से डेबिट कार्ड होल्डर्स को 750 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदी पर पांच प्रतिशत का कैशबैक दे रही है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,389 रुपए की नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। 

POCO M2 की स्पेसिफिकेशन

POCO M2 स्मार्टफोन में 6.53 इंच की बड़ी फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलेगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए POCO M2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। वही ग्राफिक्स के तौर पर ARM Mali-G52 GPU का यूज किया गया है, जिसे गेमिंग के लिहाज से काफी बेहतर माना जाता है। POCO M2 में क्ववॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जबकि अन्य कैमरा 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वही माइक्रो फोटोग्राफी के लिए 5MP का माइक्रो कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है।  फोन में पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें, तो इस बैटरी पैक के साथ फोन को 2 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।कनेक्टिविटी की बात करें, तो POCO M2 में ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल माइक्रोफोन, 3.5mm हेडफोन जैक, अल्ट्रा लाइनर स्पीकर के साथ आता है। 

POCO M2 Pro 

आपको बता दें कि कंपनी ने POCO M2 Pro को जुलाई में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। POCO M2 Pro स्मार्टफोन  में 6.67 इंच की सिनेमैटिक स्क्रीन दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रेजोल्यूशन 1080/2400 पिक्सल है। अगर डिजाइन की बात करें, तो फोन में डुअल टोन डिजाइन मिलेगी। फोन के रियर और बैक में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। POCO M2 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया गया है।

Written By - Ajay Verma

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।