विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7550mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा Poco F7, कीमत होगी सिर्फ इतनी!

Published: Mon, 16 Jun 2025 12:00 PM (IST)

पोको जल्द ही भारत में F-सीरीज का नया स्मार्टफोन Poco F7 लॉन्च करने जा रहा है जिसे फ्लिपकार्ट पर देखा ...और पढ़ें

7,550mAh बैटरी के साथ Poco F7 भारत में जल्द होगा लॉन्च
7,550mAh बैटरी के साथ Poco F7 भारत में जल्द होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको जल्द ही अपनी पॉपुलर F-सीरीज के तहत भारत में एक और नया डिवाइस लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फोन की सबसे मेन हाईलाइट इसकी बैटरी लाइफ हो सकती है। दरअसल कंपनी अब Poco F7 को पेश करने जा रही है जिसे फ्लिपकार्ट पर देखा गया है। लॉन्च से पहले ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आ गए हैं।

हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से यह कंफर्म हो गया है कि पोको F7 एक बड़ी 7,550mAh की बैटरी से लैस होगा। कहा जा रहा है कि इस फोम में अब तक किसी स्मार्टफोन में देखी गई सबसे बड़ी बैटरी है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें...

Poco F7 के खास फीचर्स

फ्लिपकार्ट पर फोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस ऐसी बैटरी ऑफर करेगा जो रेगुलर इस्तेमाल पर एक बार चार्ज करने पर दो दिनों से ज्यादा का बैटरी बैकअप देगा। पोको ने डिवाइस में इस्तेमाल की गई सिलिकॉन-कार्बन (Si/C) बैटरी तकनीक की बदौलत एक बार फुल चार्ज करने पर 2.18 दिनों तक चलेगी।

ऐसे में जो यूजर्स अक्सर बैटरी बैकअप को लेकर परेशान रहते हैं उनके लिए यह डिवाइस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जिसका मतलब है कि आप इसे एक पावर बैंक की तरह भी यूज कर पाएंगे।

सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन

Poco F7 की बैटरी iQOO Z10 और Vivo T4 की बैटरी से भी बड़ी होने वाली है। बता दें कि वीवो और iQOO के ये डिवाइस 7,300mAh की बैटरी ऑफर करते हैं। ऐसे में अब अगर Poco का नया फोन 7,550mAh की बैटरी के साथ आता है तो यह देश का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन जाएगा।Poco ने अभी तक फोन का कोई डिजाइन भी टीज नहीं किया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि ब्रांड डिवाइस की मोटाई और डिजाइन को बिना ज्यादा भारी बनाए कैसे मैनेज करता है।

परफॉर्मेंस भी दमदार

परफॉर्मेंस की बात करें तो Poco F7 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस में कम से कम एक वेरिएंट में 12GB रैम और ये नया चिपसेट देखने को मिल सकता है। बता दें कि स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 को हाई परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है और बेंचमार्क से यह पता चलता है कि ये प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के करीब परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है।

बड़ी डिस्प्ले और शानदार कैमरा

ऐसा भी बताया जा रहा है कि Poco का ये नया F7 रेडमी के Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है, जिसे कुछ वक्त पहले चीन में लॉन्च किया गया है। अगर यह सही है तो Poco F7 में 1.5K रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Poco F7 की कितनी हो सकती है कीमत?

बता दें कि Poco F6 और F5 दोनों को भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे और उनसे पहले F4 की कीमत भी 27,999 रुपये थी। ऐसे में वनप्लस और iQOO जैसे ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए इस नए फोन का प्राइस भी 30,000 रुपये से कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें : 50MP डुअल रियर कैमरा और 5160mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ POCO M7 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां