Flipkart Big Billion Days सेल 2026: Poco स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे भारी डिस्काउंट्स, 11,999 रुपये से कीमत होगी शुरू
Flipkart की सालाना मेगा सेल Big Billion Days Sale 2026 में Poco के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार छूट मिलने जा रही ...और पढ़ें

Flipkart की अपमकिंग सेल में Poco के फोन मिलेंगे सस्ते।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart की Big Billion Days सेल में Poco स्मार्टफोन्स की एक पूरी रेंज पर डिस्काउंट्स मिलेंगे, जिसमें एंट्री-लेवल C सीरीज से लेकर X8 Pro Max 5G तक के मॉडल्स शामिल हैं। डिस्काउंटेड प्राइस 11,999 से शुरू होती हैं और Poco M8x, M8 Power, X8 और X8 Pro सीरीज जैसे मॉडल्स पर ऑफर्स उपलब्ध हैं। ये सेल सभी यूजर्स के लिए 9 अक्टूबर को शुरू होने वाली है, जबकि चुनिंदा यूजर्स के लिए ये एक दिन पहले शुरू हो जाएगी। इसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टीवी, अप्लायंसेज और दूसरे कंज्यूमर डिवाइसेज सहित दूसरी इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरीज में भी डिस्काउंट्स मिलेंगे।
Flipkart Big Billion Days Sale के बैंक ऑफर्स
ई-कॉमर्स साइट 9 अक्टूबर को सभी बायर्स के लिए Big Billion Days सेल ओपन होगी, जबकि Flipkart Plus और Black मेंबर्स और एलिजिबल Flipkart क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 8 अक्टूबर से एक्सेस मिल जाएगा। बायर चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं, जबकि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स लागू शर्तों के तहत 10 परसेंट डिस्काउंट के लिए एलिजिबल हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale के Poco ऑफर्स
Poco X8 Pro Max 5G को लाइनअप में सबसे ज्यादा फेस्टिव डिस्काउंट मिल रहा है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 48,999 रुपये से घटकर 42,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 12GB + 512GB वर्जन 52,999 रुपये से गिरकर 46,999 रुपये पर मिलेगा।

Poco X8 Pro का 8GB + 256GB मॉडल इसकी 39,999 रुपये की लिस्ट प्राइस के मुकाबले 33,999 रुपये में उपलब्ध होगा। 12GB + 256GB वेरिएंट में भी इसी तरह की कटौती की गई है, जो 42,999 रुपये से गिरकर 36,999 रुपये का हो जाएगा।
Poco X8 Power के लिए, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से घटकर 29,999 रुपये होगी। इसके 8GB + 256GB वर्जन में 6,000 रुपये की कटौती मिलेगी, जिससे कीमत 38,999 रुपये से घटकर 32,999 हो जाएगी।
रेंज में और नीचे आएं तो, 6GB + 128GB मॉडल के लिए Poco X8 फोन 29,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका 8GB + 128GB वर्जन 32,999 रुपये से घटकर 27,999 रुपये पर आ जाएगा, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 35,999 रुपये से गिरकर 30,999 रुपये का हो जाएगा।
Poco M8 Power के 6GB + 128GB वेरिएंट पर 4,000 रुपये की कटौती मिलेगी, जिससे कीमत 24,999 रुपये के बजाय 20,999 रुपये होगी। इसका 8GB + 128GB वर्जन 27,999 रुपये से घटकर 23,999 रुपये का हो जाएगा।
Poco M8x का 4GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये से घटकर 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 22,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये होगी।
ज्यादा किफायती मॉडल्स में, Poco C85x का 4GB + 64GB वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले ये 14,999 रुपये का था। इसका 4GB + 128GB वर्जन 15,999 रुपये से घटकर 14,999 रुपये मिलेगा।
Poco C81 का 4GB + 64GB मॉडल 13,499 रुपये से घटकर 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, Poco C81x के 3GB + 64GB वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये से घटाकर 11,999 रुपये कर दी गई है, जो इस लाइनअप में सबसे कम है।
